फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   73 kg ganja caught again in sonbhadra goods were hidden in car trunk smuggler arrested two people fled

UP: दो हफ्ते में फिर पकड़ाया 73 किलो गांजा, कार की डिकी में छिपा कर रखा था माल, तस्कर अरेस्ट; दो लोग भागे

Sat, 19 Jul 2025 03:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 19 Jul 2025 03:17 PM IST
सार

यूपी के सोनभद्र में दो हफ्त के अंदर बभनी पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा पकड़ा है। 16 लाख के माल के साथ एक तस्कर भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर दो शातिर भाग निकले। पुलिस उनके लिए तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन
73 kg ganja caught again in sonbhadra goods were hidden in car trunk smuggler arrested two people fled
बभनी पुलिस की गिरफ्त में तस्कर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sonbhadra News: बभनी के झारसुगुड़ा (ओडिशा) से कार में छिपाकर प्रयागराज ले जाया जा रहा 73 किलो गांजा बभनी पुलिस ने शुक्रवार शाम नधिरा जंगल के पास से बरामद किया। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य तस्कर अंधेरे और जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गए। महज 12 दिन के अंदर बभनी पुलिस की यह दूसरी बड़ी कामयाबी है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शुक्रवार शाम मुखबिर से सूचना मिली कि नधिरा जंगल में घघरी की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर एक एक्सयूवी कार संदिग्ध हालत में खड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देख कार में बैठे लोग भागने लगे।
विज्ञापन


घेराबंदी कर एक व्यक्ति को मौके से दबोच लिया गया, जबकि दो अन्य तस्कर भाग निकले। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह झारसुगुड़ा (ओडिशा) निवासी भक्ता चरण राणा से गांजा लाकर प्रयागराज निवासी राजेश सोनकर को पहुंचाने जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

फरार आरोपियों की पहचान मोहम्मद सरताज खान और मोहम्मद आसिफ खान, दोनों निवासी नीम सराय मुंडेरा मंडी गेट, धूमनगंज, प्रयागराज के रूप में हुई है। कार की तलाशी लेने पर डिकी में रखी दो बोरियों में कुल 24 पैकेट गांजा बरामद हुआ।

प्रत्येक बोरी में 12-12 पैकेट थे। बरामद गांजा का कुल वजन 73 किलो 360 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 14 लाख 6 हजार 550 रुपये है। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रकाश यादव निवासी हरपुर, थाना कोतवाली नगर बलिया के साथ ही फरार तस्करों, सप्लायर भक्ता चरण राणा एवं खरीदार राजेश सोनकर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार तस्करों की तलाश में दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव, हेड कांस्टेबल चंद्रकेश पांडेय, राम आशीष यादव एवं सुधीर यादव शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed