{"_id":"5c7ebc3fbdec22144e5c19db","slug":"71551809599-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ के विकास कार्यां का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ के विकास कार्यां का लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैनी (सोनभद्र)। नगवां के ग्राम पंचायत दुबेपुर पंचायत भवन पर मंगलवार को जिला पंचायत की ओर से करीब एक करोड़ की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का लोकार्पण जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ने किया। होने वाले कार्याें में सीसी रोड, इंटर लाकिंग, चबूतरा, नाली, खड़ंजा सहित अन्य कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष और सदर विधायक भूपेश चौबे ने उज्ज्वला योजना के तहत गैस वितरण और आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थियों में अपात्रों को कार्ड भी वितरित किए।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। आगे भी इस क्षेत्र के लिए विकास के लिए जो भी होगा किया जाएगा। बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सरकार लगातार सड़क, बिजली, स्वास्थ्य आदि कार्यों पर ध्यान दे रही है। सदर विधायक भूपेश चौबे ने भारत सरकार एवं राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। योजनाओं को प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचाने की बात कही। इस मौके पर पूर्व जिला महामंत्री भाजपा आलोक सिंह, कमलेश चौबे, रजनीश रघुवंशी, मनोज दुबे, देवी सिंह, महेंद्र सिंह, धीरेंद्र पटेल, पन्नालाल, जुगलेश पटेल, परमानंद, गुलाब बनवासी, विजय सिंह, शिवम पटेल आदि मौजूद रहे