{"_id":"5c5c2867bdec22738e36ae2c","slug":"71549543527-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्र-अनुदेशक बोर्ड परीक्षा ड्यूटी का करेंगे बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्र-अनुदेशक बोर्ड परीक्षा ड्यूटी का करेंगे बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी। यूपी बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों की जगह शिक्षामित्रों-अनुदेशकों की ड्यूटी लगाए जाने पर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। बुधवार को इसको लेकर शिक्षामित्र महिला मोर्चा की ब्लॉक अध्यक्ष सरिता शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमे सभी शिक्षामित्र और अनुदेशकों ने सामूहिक रुप से परीक्षा ड्यूटी का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।
उनका कहना था कि कोई भी शिक्षामित्र या अनुदेशक परीक्षा में रिजर्व ड्यूटी नही करेगा।
बताते चलें कि थाना क्षेत्र में तीन परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज चपकी, दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कॉलेज बभनी, शिक्षण संस्थान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवनाटोला को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन परीक्षा केंद्रों पर चपकी में 30 शिक्षक, दक्षिणांचल स्कूल में 10 शिक्षक और देवनाटोला में 12 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। शिक्षकों के सात दिवसीय हडताल पर चले जाने के बाद उत्पन्न हुई समस्या से निबटने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने अचानक शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की ड्यूटी लगा दी। इससे खफा होकर शिक्षामित्रों-अनुदेशकों ने ड्यूटी बहिष्कार का निर्णय ले लिया। कहा कि उन्हें परीक्षा ड्यूटी की कोई ट्रेनिंग नहीं दी गई है। ऐसे में अचानक से शिक्षकों की जगह ड्यूटी पर लगाया जाना सही नहीं है। इस मौके पर मुनेश्वर जायसवाल, प्रवीण कुमार, वीरेंद्र कुमार, गगन बिहारी, सुरेश कुमार, चंद्रशेखर पांडेय, श्रवणकुमार, शयामाचरण आदि उपस्थित रहे।