अनपरा। हिंडाल्को रेनूसागर पावर डिवीजन में प्रबंधन एवं श्रम संगठनों के मध्य मधुबन पार्क में मंगलवार को क्रिकेट प्रतियोगिता व पिकनिक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि हिंडाल्को रेनूसागर पावर डिविजन के यूनिट हेड केपी यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पिकनिक में क्रिकेट, म्यूजिकल चेयर, डॉट गेम एवं अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्रिकेट मैच का मुकाबला रेनूसागर प्रबंधन एकादश और यूनियन एकादश के मध्य खेला गया। यूनियन एकादश ने टास जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान केपी यादव 11 रन, उप कप्तान शैलेश विक्रम सिंह के 17 रन व प्रदीप श्रीवास्तव के 67 रनों के बदौलत पांच विकेट खोकर 167 रन का बड़ा लक्ष्य रखा। वहीं प्रबंधन एकादश की टीम से शानदार गेंदबाजी कर रहे आकाश खत्री ने दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाये। जवाब में खेलने उतरी प्रबंधन एकादश टीम के कप्तान आकाश खत्री ने 44 रन, आर पी सिंह के 22 रनों के बदौलत 15 ओवर में 2 विकेट खोकर 141 रन ही बना सकी। यूनियन एकादश की टीम 26 रन से यह मैंच जीत लिया। यूनियन एकादश की टीम से सफल गेंदबाज सर्वेश झा व मोहित झा ने एक -एक विकेट लिए। मैच में आकाश खत्री मैन ऑफ द मैच, वेस्ट बल्लेबाज, प्रदीप श्रीवास्तव रहे। मैच में अंपायर अरविंद राय व मनोज अग्रवाल रहे। वही म्यूजिकल चेयर में दिशिता महिला मंडल की अध्यक्षा इंदु यादव ने प्रथम, मौशमी महतो द्वितीय एवं लीना आनंद ने तृतीय स्थान अर्जित किया। विजेता प्रतिभागियों को केपी यादव ने पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।