{"_id":"5c02d06bbdec22413e05821f","slug":"71543688299-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व एड्स दिवस पर निकली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व एड्स दिवस पर निकली जागरूकता रैली
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। विश्व एड्स दिवस पर शुक्रवार को राबट्र्सगंज नगर समेत विभिन्न जगहों पर रैली निकाल एवं गोष्ठी कर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान एड्स रोग के लक्षण एवं बचाव की बारे में भी जानकारी दी गई।
राबट्र्सगंज नगर मेें स्थित सांई हॉस्पिटल एंड स्कूल ऑफ नर्सिग की छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई। कालेज की प्रबंधक डॉ. अनुपमा सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीके अग्रवाल, डॉ संजय सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली बढ़ौली चौक, न्यू मार्केट, रामलीला मैदान, मेन चौक, महिला थाना होते हुए हाइडिल मैदान में पहुंच कर गोष्ठी में तब्दील हो गई। वक्ताओं ने कहा कि एड्स जानलेवा बीमारी है जिसे दूर करना हम सभी का कर्तव्य है। एचआईवी को रोकने की कोशिश नहीं की गई तो प्रतिदिन इस वायरस से 80 व्यक्तियों की मौत हो सकती है। एड्स रोग से पीड़ित व्यक्ति के शरीर में रोगों से लडने की क्षमता कम हो जाती है, जिससे उसे विभिन्न प्रकार की बीमारी होती है। कालेज के प्रधानाचार्य निखिल सिंह, राजेश कुमार यादव, अहमद रजा, सतेंद्र, सविता यादव, स्वाति, रंजन, आरती यादव, रागीनी मौर्य, रागिनी श्रीवास्तव, दिव्या पांडेय, सनी प्रसाद, ब्रिजानंद आदि मौजूद रहे। खलियारी: कैमूर मंजरी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलियारी नगवां एड्स दिवस मनाया गया। प्रधनाचार्य छोटेलाल उर्फ छोटक प्रसाद, आनंद यादव, सुमन यादव, ज्योति, आफससना खातून, अमरजीत पटेल आदि मौजूद रहे। दुद्धी: बालिका इंटर कालेज दुद्धी मेस्वास्थ विभाग द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया। छात्राओं को एड्स रोग के बारे में जानकारी देने के साथ ही उन्हें लोगों को रोग के प्रति जागरूक करने की अपील की गई। प्रोजेक्ट के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. राजकुमार ने कहा कि एड्स एचआईवी से फैलता है, जो रोगों से लडने की क्षमता को खत्म कर देता है। अध्यक्षता प्रधानाचार्या सुंदरी देवी, डॉ. मनोज इक्का, शशिभूषण भारती, विष्णु दयाल, राधेश्याम आदि मौजूद रहे। म्योरपुर: स्थानीय बनवासी सेवा आश्रम द्वारा संचालित आरोग्य केंद और शिक्षा निकेतन में विश्व एड्स दिवस पर जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ विभा. रामलखन, गिरधारी, बालदत्त दूबे, रेखा शर्मा, भानू, प्रिया, दिवाकर शर्मा, लालमन, प्रमोद दूबे आदि मौजूद रहे।