फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   किसानों को वितरित किया प्याज के बीज

किसानों को वितरित किया प्याज के बीज

Sun, 18 Nov 2018 11:47 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
किसानों को वितरित किया प्याज के बीज
बीजपुर। रिहंद सुपर थर्मल पावर स्टेशन के सीएसआर विभाग ने किसानों में प्याज के बीज का वितरण किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महाप्रबंधक ईंधन प्रबंधन एम रमेश ने प्याज का बीज वितरित करते हुए कहा कि हमारा सीएसआर विभाग किसानों के प्रगति के लिए तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। हम विद्युत उत्पादन के साथ-साथ अपने आस-पास के समाज के विकास के लिए भी कृत संकल्पित हैं। उक्त विचार श्री रमेश ने डोड़हर के नव ऊर्जा किसान मंडल द्वारा स्थानीय मोखना गांव में आयोजित संगोष्ठी के दौरान कही। उक्त किसान गोष्ठी में मोखना के अतिरिक्त डोड़हर, चेतवां, बीजपुर आदि गांवों से कुल 34 किसान उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान व्यावसायिक खेती पर जोर दिया गया तथा गांव के प्रतिनिधि जो कृषि विभाग सोनभद्र से वार्ता करके आए थे, उन्होंने स्कीम की जानकारी लोगों को बताए तथा कहा कि कृषि विभाग सोनभद्र का सहयोग लेकर हम किसान उन्नति के पथ पर आगे जा सकते हैं। इसके लिए हमें एनटीपीसी सीएसआर के मदद की आवश्यकता होगी। समस्या एवं समाधान संबंधी एक दूसरे से चर्चा करते हुए किसानों ने अपनी-अपनी जानकारियां एक दूसरे से शेयर किया। उक्त अवसर पर उप महाप्रबंधक टीएसी देवाशीष मंडल, उप महाप्रबंधक सीएसआर सुभाष प्रसाद गुप्ता तथा स्थानीय प्रतिनिधि आरडी दूबे, केपी पाल, राम नारायण आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीराम यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed