फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पांच शिक्षिकाओं के सहारे 1605 छात्राओं का भविष्य

पांच शिक्षिकाओं के सहारे 1605 छात्राओं का भविष्य

Mon, 17 Sep 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
पांच शिक्षिकाओं के सहारे 1605 छात्राओं का भविष्य
दुद्धी। राजकीय कन्या इंटर कालेज में शिक्षकों की भारी कमी है। इससे पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। छात्राओं की संख्या अधिक है, लेकिन शिक्षकों की संख्या नगण्य है। कालेज में छात्राएं 10 से 15 किमी दूर से शिक्षा ग्रहण करने आती हैं। बार-बार कालेज प्रशासन ने शिक्षकों के कमी की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी लेकिन यहां नई तैनाती न होने से छात्राओं की परीक्षा की तैयारी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कालेज में 1605 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। प्रधानाचार्य सुंदरी देवी ने बताया कि एलटी ग्रेड की तीन शिक्षाकाएं, एक प्रधानाचार्य, एक अन्य शिक्षिका सहित पांच शिक्षिकाएं विद्यालय में तैैनात हैं। पांच शिक्षिकाओं के भरोसे 1605 छात्राओं की शिक्षित किया जा रहा है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि छात्राओं के शिक्षा की स्थिति क्या होगी। कालेज में विज्ञान, अंग्रेजी, नागरिक शास्त्र, हिंदी, समाज शास्त्र, संस्कृत, इतिहास, शिक्षा शास्त्र, गृह विज्ञान, गणित हाईस्कूल के विषय हैं, वही इण्टर में विज्ञान, सामाजिक शास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, शिक्षा शास्त्र, कला, गृह विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रासायन विज्ञान, जीव विज्ञान विषय है। कालेज में एलटी ग्रेड के शिक्षकों के 21 पद हैं जिसमें मात्र तीन शिक्षिकाएं हैं शेष सभी पद खाली पड़े हैं। इण्टर में मात्र हिंदी के प्रवक्ता हैं। शेष सभी पद खाली हैं। कालेज में अभिभावक संघ का गठन हुआ है। हर छात्राओं से बीस रुपये प्रतिमाह जमा होता है। अभिभावक संघ ने अपने एकत्रित धनराशि में 16 अध्यापक हर विषय के अलग-अलग रखे हैं, जिसके सहारे कालेज की शिक्षा व्यवस्था संचालित है। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री दिनेश अग्रहरि, बार संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने यूपी सरकार को पत्र भेजकर शिक्षकों के तैनाती की मांग की है। उधर जिला विद्यालय निरीक्षक राजशेखर सिंह का कहना है कि जिले में शिक्षकों की भारी कमी है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। नए शिक्षकों की नियुक्ति होने पर ही कालेजों में शिक्षक तैनात किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed