फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कराए गए कार्यों का भुगतान बाउचर्स कराएं जमा

कराए गए कार्यों का भुगतान बाउचर्स कराएं जमा

Mon, 18 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
कराए गए कार्यों का भुगतान बाउचर्स कराएं जमा
सोनभद्र। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शौचालयों के निर्माण प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले को जल्द से जल्द ओडीएफ कराने के लिए ग्राम प्रधान, सचिव कार्य करें। सभी ग्राम प्रधान पूरे वर्ष की अपनी-अपनी कार्य योजना तैयार कर जीपीडीपी में सूचना फीड करायें। पिछले वर्ष में कराये गये कार्य का भुगतान संबंधी बाउचर्स जल्द से जल्द पीएस आफिस में फीड करा दें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिले की जिन ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है, उनमें संबंधित ग्राम प्रधान व विभाग के अधिकारी खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहें। प्रधान व सेक्रेटरी आपस में समन्वय बनाकर आंगनबाड़ी, आशा व क्षेत्र पंचायत सदस्य इच्छुक लोगों का सहयोग लेते हुए गांव के लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक करते हुए गांव को ओडीएफ कराया जाए। सीडीओ सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी, आशा व क्षेत्र पंचायत सदस्य व आजीविका स्वयं सहायता समूह के सदस्यों आदि को जागरूक कर शौचालय निर्माण का 25-25 का लक्ष्य देकर पूरा करवायें। सभी ग्राम प्रधान अपने गांव का सर्वे कर लें, ताकि कोई भी घर बिना शौचालय के नहीं रहना चाहिए। शौचालय का कार्य सभी ग्राम प्रधान प्राथमिकता के आधार पर करें, जब तक शौचालय का कार्य पूरा नहीं हो जाता है, तब तक केवल स्कूल व पानी से संबंधित कार्य आईडी को छोड़कर कोई कार्य आईडी जनरेट नहीं होगी। बैठक में डीपीआरओ आरके भारती, समाज कल्याण अधिकारी केएल गुप्ता, डीपीसी किरन मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed