{"_id":"5b1975ff4f1c1b8c278b4851","slug":"71528395263-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली को लेकर परियोजना कर्मियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली को लेकर परियोजना कर्मियों का हंगामा
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर में पांचवें दिन भी बिजली व्यवस्था बहाल न होने पर नाराज कालोनीवासियों ने बुधवार की देर रात्रि सब स्टेशन एवं अधिकारियों के आवास पर नारेबाजी की।
बिजली के अभाव में गर्मी व पेयजल किल्लत झेल रहे लोगों ने सात नंबर फीडर प्रथम, द्वितीय व तृतीय टाइप के निवासियों ने आंधी से क्षतिग्रस्त हुई लाइनों को ठीक करने में परियोजना प्रबंधन पर सुस्ती बरतने का आरोप लगाया। कहा कि पांच दिन से बिजली दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है लेकिन अभी तक विद्युत व्यवस्था बहाल करने में परियोजना प्रबंधन नाकाम रहा है। बुधवार की रात्रि सात नंबर फीडर का कार्य कराया जा रहा था, इसी दौरान जैसे ही फीडर का कार्य पूरा हुआ और लाइन चालू नहीं की गई तो परियोजना कर्मी अपने परिजनों के साथ सब स्टेशन व ईएमडी तृतीय अ ताप एमए खान के घर पहुंच गए और बिजली व्यवस्था को बहाल करने की मांग करने लगे। लोग संबंधित अधिकारी से बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग करने लगे। मामला तू-तू मैं-मैं तक पहुंचा गया। परियोजना के सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। कहा कि अधिकारियों के आवासों की बिजली पहले शुरू करा दी गई कर्मचारियों के आवासों की बिजली चालू कराने में लापरवाही बरती जा रही है। इस दौरान परियोजना कर्मी शारदा प्रसाद, विनोद, सुरेश जायसवाल, लोकपति तिवारी, मनोज सिंह, जमींदर जायसवाल, अभिषेक आदि मौजूद रहे।