{"_id":"5b181fb64f1c1bf26e8b6875","slug":"71528307638-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल हम सब को बनाता है अनुशासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल हम सब को बनाता है अनुशासित
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। डॉ. रागिनी प्रेम स्मृति अंतर ग्रामीण कैनवास किक्रेट प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार को बनवासी सेवा आश्रम क्रिकेट क्लब गोविंदपुर के तत्वावधान में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन राष्ट्रीय हॉकी कोच एवं पिपरी नगर पंचायत के चेयरमैन दिग्विजय प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। दिग्विजय प्रताप सिंह ने कहा कि खेल हमको अनुशासित और संयमित बनाता है। खेल के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि टीम भावना से ही हम लोगों ने और रोटी बैंक की शुरुआत की और आज लोगों की मदद के लिए हम लोग खड़े रहते हैं। उन्होंने खेलों को प्रोत्साहन के लिए हर संभव मदद का युवाओं को आश्वासन भी दिया। साथ ही वक्ताओं ने खेल को जरूरी बताया और आपसी भाईचारे के लिए इसके महत्व को विस्तार से बताया। अध्यक्षता कर रहे नीरज कुमार ने कहा कि खेल मैदान के निर्माण का उद्देश्य सफल हो रहा है। आश्रम संचालिका शुभा बहन ने कहा कि खेल की भावना का प्रचार प्रसार क्षेत्र में हो इसके लिए तैयारी की जरूरत है। उन्होंने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उमेश चौबे, अजय झा, शिवशरण सिंह, विमल, देवनाथ सिंह, जमुना प्रसाद, इंदुबाला, भोला सिंह, गिरधारी, सर्वजीत सिंह, शिवनारायण यादव मौजूद रहे।