{"_id":"596cef2d4f1c1beb6b8b4712","slug":"71500311341-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीड बैंक प्रबंधक कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीड बैंक प्रबंधक कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। बैंकों में सिक्का नहीं लिए जाने से व्यापारियों के हो रहे शोषण पर सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज नगर स्थित लीड बैंक प्रबंधक कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया। कहा कि बैंकों से निकासी के वक्त सिक्के तो दिए जा रहे हैं, लेकिन व्यापारियों से सिक्के नहीं लिए जा रहे हैं। इससे व्यापारी परेशान हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो आंदोलन किया जाएगा।
सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि बैंकों की ओर से सिक्के तो दिए जा रहे हैं, लेकिन जब व्यापारी वर्ग बैंक में सिक्का जमा करना चाहता है तो बैंक में नहीं लिया जा रहा है। इससे व्यापारियों के साथ-साथ आम लोग भी परेशान हैं। क्योंकि जब बैंक में सिक्का नहीं लिया जा रहा है तो व्यापारी भी आम लोगों से सिक्के लेने में आनाकानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के जरिए कहा जा रहा है कि सिक्के नकली हैं, यहीं वजह है कि बैंक भी सिक्के नहीं ले रहा है। ऐसे में बैंकों को निर्देशित किया जाए कि सिक्का बैंकों में जमा कराएं, ताकि व्यापारियों के साथ ही आम लोगों की परेशानी दूर हो सके। संतोष गुप्ता और चंदन केशरी ने कहा कि अगर शीघ्र बैंकों के जरिए समस्या का समाधान नहीं कराया जाता है तो व्यापारियों के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा। मनीष त्रिपाठी, पिंटू पांडेय, बच्चा सोनी, शकील अहमद, सुरेश सोनी, संतोष केशरी, सुरेश अग्रहरि, बल्ली, रवि आदि शामिल रहे। (ब्यूरो)