फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   70 street lights are switched off, chances of darkness on Diwali also

Sonebhadra News: बंद पड़ी हैं 70 स्ट्रीट लाइटें, दिवाली पर भी अंधेरा रहने के आसार

Sat, 26 Oct 2024 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
70 street lights are switched off, chances of darkness on Diwali also
सोनभद्र। प्रकाश पर्व दीपावली पर भी नगर के कई इलाकों में अंधेरा पसरा रहेगा। इन क्षेत्रों में पथ प्रकाश के लिए लगी 70 से अधिक स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। कई जगह हाईमास्ट लाइट भी बंद है। ऐसे में शाम ढलते ही वहां अंधेरा छा जा रहा है। हालांकि नगर पालिका प्रशासन का दावा है कि दीपावली से पहले सभी लाइटें दुरुस्त कर ली जाएंगी। इसके लिए कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन

दीपावली पर हर कोई अपने घर, मकान, प्रतिष्ठान को रोशनी से जगमग करने की कोशिश में जुटा है। रंग-बिरंगे विद्युत झालरों से सजावट भी शुरू हो गई है। सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों, इमारतों को भी रोशन करने की तैयारी है, मगर त्योहार पर रास्तों पर अंधेरा रहने के आसार हैं। आंकड़ों के अनुसार, नगर पालिका क्षेत्र में 2300 से अधिक स्ट्रीट लाइटें मुख्य मार्ग और गलियों में लगाई गई हैं। इसके अलावा चौराहों-तिराहों और अन्य प्रमुख स्थलों पर 50 हाईमास्ट लाइट भी लगे हैं। कई जगह ये लाइट बंद पड़े हैं। घोरावल मार्ग पर लगी सोलर स्ट्रीट लाइट लंबे समय से बंद है। अकड़हवा पोखरा का हाईमास्ट भी खराब है। जोगियावीर मंदिर, रामलीला मैदान का हाईमास्ट भी बंद हैं। विकासनगर, अंबेडकरनगर, न्यू कॉलोनी, घुवास मोहाल सहित अन्य क्षेत्रों में भी स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत मिल रही है। करीब दस माह पहले हाईवे पर लगाई गईं कई लाइटें भी बंद हैं। नगर पालिका कर्मचारियों के अनुसार, हर रोज 15-20 लाइट की मरम्मत कराई जा रही है। फोन पर आ रही शिकायतों या सभासदों के माध्यम से मिल रही सूचनाओं पर पुरानी व खराब लाइट बदली जा रही है।
विज्ञापन

1533 पर दर्ज कराएं शिकायत
अगर आपके इलाके में भी स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है तो इसकी सूचना नगर पालिका कार्यालय में दे सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1533 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके आधार पर उसे तुरंत दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली पर सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका की टीम लगी है। जहां से भी सूचना या शिकायत आ रही है, वहां कर्मचारियों को भेजकर कार्य कराया जा रहा है। दीपावली तक सभी लाइटें दुरुस्त कर ली जाएंगी। -विजय कुमार यादव, ईओ, नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed