फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   6th unit trip of anpara

अनपरा की छठीं इकाई हुई ट्रिप, लुढ़का उत्पादन

Wed, 12 Oct 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Wed, 12 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
6th unit trip of anpara
कोयला संकट से जूझ रही अनपरा परियोजना ने मंगलवार और बुधवार को 2255 मेगावाट बिजली पैदा कर प्रदेश को बड़ी राहत दी। इससे स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर को जहां दशहरा पर भरपूर बिजली देने में आसानी हुई, वहीं परियोजना में अब तक के सर्वाधिक उत्पादन का रिकार्ड भी बन गया। हालांकि दोपहर बाद तीन बजे के करीब परियोजना की पांच सौ मेगावाट वाली छठीं (अनपरा डी की पहली) इकाई ब्वालयर ट्यूब लीकेज के चलते ट्रिप कर गई। इससे परियोजना का उत्पादन लुढ़ककर 18 सौ मेगावाट के इर्द-गिर्द आ गया। अब दो दिन बाद छठीं इकाई से उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। उधर, अनुरक्षण पर चल रही 210 मेगावाट वाली तीसरी इकाई को भी उत्पादन पर लाने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


कोयला संकट से जूझ रही अनपरा परियोजना में अब जाकर रोजाना कोयला की आपूर्ति 34 से 35 हजार एमटी के करीब पहुंचने लगी है। परियोजना के उत्पादन पर इसका असर भी  देखने को मिला और मंगलवार दोपहर से लेकर बुधवार दोपहर बाद तक उत्पादन पर चल रही परियोजना की सात में छह इकाइयों से 22 सौ से 23 सौ मेगावाट के बीच उत्पादन बनाए रखकर परियोजना ने प्रदेश को भरपूर बिजली देने के साथ ही, अब तक का सर्वाधिक उत्पादन कर डाला। उत्पादन 23 सौ के पार ले जाने की कोशिश हो रही थी, तभी छठीं इकाई ट्रिप कर गई।
विज्ञापन

 
इस बाबत सीजीएम त्रिभुवन तिवारी ने बताया कि कोयला   आपूर्ति धीरे-धीरे पटरी पर आने   लगी है। इकाइयों से बेहतर उत्पादन भी शुरू हो गया है। ट्यूब लीकेज के चलते छठीं इकाई ट्रिप कर गई। दो तीन दिन में इसे फिर से उत्पादन पर ले लिया जाएगा। बता दें कि राज्य सेक्टर के परियोजनाओं की कुल क्षमता 5933 है, जिसमें अनपरा की अकेले 2630 मेगावाट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed