फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   69.6 in B.Sc Maths, 68.83 percent cut off in Bio

बीएससी मैथ में 69.6, बायो में 68.83 प्रतिशत रहा कट ऑफ

Tue, 09 Aug 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
69.6 in B.Sc Maths, 68.83 percent cut off in Bio
ओबरा राजकीय पीजी कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। पहली सूची में 61.8 प्रतिशत अंक पाने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी बीए में दाखिला ले पाएंगे। वहीं बीकॉम के लिए 64.6, बीएससी बायो में 68.83 और मैथ में 69.60 प्रतिशत कट ऑफ निर्धारित है। मेरिट सूची महाविद्यालय की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि अनारक्षित श्रेणी के सभी अभ्यर्थी 17 अगस्त को सुबह 11 बजे उपस्थित होकर काउंसिलिंग करा सकते हैं। वहीं आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों व आरक्षण वर्ग की प्रति के साथ 19 अगस्त को उपस्थित होना होगा। ईडब्लूएस कोटे से चयनित अभ्यर्थियों को नवीनतम आय प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। एक या दो वर्ष का अंतराल होने पर नोटरी से प्रमाणित शपथ पत्र, अधिभार के लिए प्रमाण पत्र सहित सभी प्रमाण पत्रों की मूल प्रति व फोटोकॉपी लाना अनिवार्य है। बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले ऐसे अभ्यर्थी जो इंटरमीडिएट विज्ञान/व्यावसायिक/वाणिज्य वर्ग से उत्तीर्ण हैं और उनका नाम बीए की मेरिट लिस्ट में फार्म गलत भरने के कारण अंकित है, तब भी वे निर्धारित तिथियों पर काउंसिलिंग के लिए महाविद्यालय नहीं आएंगे।
विज्ञापन

इस वर्ग की यह है कट ऑफ
पहली सूची में बीए अनारक्षित में 61.8, ओबीसी 54.6, एससी 34.4, एसटी 58.4 प्रतिशत, बीकॉम में अनारक्षित 64.6, ओबीसी 44.4, एससी 49.6, एसटी 50 प्रतिशत, बीएससी मैथ में अनारक्षित 69.60, ओबीसी में 58.60, एससी में 47.6, एसटी 63 प्रतिशत, बीएससी बॉयो में अनारक्षित 68.83, ओबीसी 62.20, एससी 39.6 और एसटी 60.6 प्रतिशत कट ऑफ निर्धारित किया गया है। कट ऑफ निर्धारित करने के दौरान अधिभार के अंक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed