फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   650 bags of urea being transported from Sonbhadra to Chhattisgarh seized

सोनभद्र से छत्तीसगढ़ ले जाई जा रही 650 बोरी यूरिया जब्त

Fri, 28 Aug 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
650 bags of urea being transported from Sonbhadra to Chhattisgarh seized
सोनभद्र। जिले से सटे छत्तीसगढ़ में कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहे यूरिया को बृहस्पतिवार को बसंतपुर पुलिस ने पकड़ कर जब्त कर लिया। यूरिया लेकर जा रहे ट्रक के चालक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज रतनलाल डागी ने यूपी से अवैध रूप से यूरिया खाद लाकर छत्तीसगढ़ में अधिक कीमतों पर बेचे जाने को गंभीरता से लेते हुए मातहतों को खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामकृष्ण साहू ने बार्डर के सभी थाना प्रभारियों को निगरानी के लिए अलर्ट कर दिया है। गुरुवार की शाम बसंतपुर पुलिस ने यूरिया से लदे ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक पर 650 बोरी यूरिया लदी थी, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 54 हजार 7 सौ 61 रुपए है। बसंतपुर थाना प्रभारी ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए ट्रक चालक प्रदीप कुमार शर्मा निवासी रमपथरा थाना करमा के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया। पूछताछ के दौरान चालक ने खाद की कालाबाजारी में शामिल लोगों के बारे में जानकारी दी है। उन लोगों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन

यूरिया लदे ट्रक को पकड़ने में बसंतपुर थाना प्रभारी राजकुमार लहरे, सहायक उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह, आरक्षक अनिल पांडेय, अनिल एक्का, दिलेश्वर चंद, टप्पू तिग्गा, प्रकाश सिंह, तुलसीराम धीवर, शिवपूजन सिंह, रूपेश राय शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed