फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सांस्कृतिक महोत्सव में बहाई भक्ति की सरिता

सांस्कृतिक महोत्सव में बहाई भक्ति की सरिता

Tue, 05 Mar 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक महोत्सव में बहाई भक्ति की सरिता
विंढमगंज (सोनभद्र)। धूमा गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में शिवरात्रि के अगले दिन मंगलवार को सांस्कृतिक महोत्सव मनाया गया। कलश यात्रा के साथ राधा कृष्ण और बजरंगबली के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पूर्व जिला जज राजन चौधरी, उनकी पत्नी रंजना चौधरी ने यजमान की भूमिका निभाई। बिहार से आए कलाकारों ने देवी जागरण के जरिए भक्ति की गंगा बहाई। मथुरा से आए कलाकारों ने देवी-देवताओं की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की।
विज्ञापन

वन्य जीव बोर्ड के सदस्य श्रवण, ओबरा विधायक संजय गोंड़, दिलीप महाराज ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि देवाधिदेव महादेव की आराधना जीवन के सभी परेशानियों को दूर करती हैं। कहा कि सभी धर्म-पंथ के शुरू होने का कोई न कोई काल है लेकिन हिंदू सनातन धर्म ऐसा है, जिसका वजूद सृष्टि के आरंभ से ही है। केंद्र और प्रदेश के नीतियों को जनहित में बताते हुए कहा कि पीएम मोदी देश के मान-सम्मान और गरिमा को बचाए रखने के लिए संकल्पित हैं। मौजूदा हालात में सभी कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ देने की जरूरत है। धूमा प्रधान एवं आदर्श नवयुवक कमेटी के अध्यक्ष रामप्रसाद यादव द्वारा पंचायत भवन में स्थापित शिव मूर्ति के साथ कई वर्ष से देवी जागरण का कार्यक्रम चला आ रहा है। मंगलवार को यहां इसे भव्य स्वरूप देते हुए सांस्कृतिक महोत्सव और हनुमान-राधाकृष्ण की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चांद प्रकाश जैन, आरएसएस के जिला प्रचारक ओम प्रकाश, सुरेंद्र अग्रहरि, राकेश पांडेय, संजय तिवारी, दीपक तिवारी, आनंद सिंह, दिलीप केशव, प्रमुख नगवां प्रशांत सिंह, राम सुंदर निषाद, शिवकुमार यादव, रामलखन, उमेश रामाधीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
फोटो -
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में लगा मेला, उमड़ा जनसैलाब
विंढमगंज। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में मंगलवार को धूमा गांव में विशाल मेला। इसमें काफी संख्या में भीड़ उमड़ी रही। मेले में गुड़हिया जलेबी, लड्डू चूरमा आदि की जमकर खरीदारी हुई। जरूरत के सामानों की भी खूब बिकवाली हुई। बच्चों ने मिक्की माउस का जमकर लुत्फ उठाया। झारखंड सीमा के समीप लगने वाले इस मेले में विंढमगंज थाना क्षेत्र के साथ ही झारखंड के कई गांव के ग्रामीण पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed