फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बैंकों की हड़ताल से 95 करोड़ का कारोबार प्रभावित

बैंकों की हड़ताल से 95 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Tue, 08 Jan 2019 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
बैंकों की हड़ताल से 95 करोड़ का कारोबार प्रभावित
सोनभद्र। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से जिले में 95 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले इलाहाबाद बैंक स्टाफ एसोसिएशन, बैंक आफ बड़ौदा स्टाफ एसोसिएशन सहित अन्य बैंक स्टाफ एसोसिएशन ने सरकार की आर्थिक नीतियों और बैंकों के निजीकरण के हो रहे प्रयास के खिलाफ आवाज बुलंद की। एसबीआई की शाखाओं को छोड़ शेष सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक शाखाओं में ताले लटकते रहे। हड़ताली बैंक कर्मियों द्वारा कुछ देर के लिए निजी बैंकों में भी कामकाज ठप रखा गया। हड़ताल के चलते खुले बैंकों में भी अन्य दिनों के मुकाबले खाताधारकों की ढपस्थिति कम दिखी। वहीं जरूरी कामकाज से बैंक पहुंचे तमाम लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। सुबह दस बजते ही हड़ताली बैंक कर्मियों ने अपने-अपने बैंक शाखाओं में तालाबंदी की। इसके बाद प्रदर्शन कर आवाज उठाई। प्रमोद कुमार द्विवेदी, बीके चौबे, अनिल, प्रमोद द्विवेदी, शीतला दुबे, धर्मेंद्र, अमित, अजीत, प्रदीप, दिनेशलाल, पारसनाथ, प्रिया, रामनारायण, पारसनाथ राय, शिवचंद, महेश मौर्या, सतेंद्र मौर्या आदि का कहना था कि सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों और मजदूर विरोधी नीतियों से क्षुब्ध होकर हड़ताल का निर्णय लेना पड़ा है। कहा कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में अपनी शेयर पूंजी घटाने, आईडीबीआई बैंक में शेयर 51 प्रतिशत से कम करने, बैंकों के निजीकरण के प्रयास में जुटी हुई है। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बताया कि नौ जनवरी को भी हड़ताल बनी रहेगी। इसके बाद भी सरकार ने मांगों पर संजीदगी नहीं दिखी तो और भी व्यापक आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed