{"_id":"5c02d635bdec22414014daf6","slug":"61543689781-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई बोल्टेज से कई घरों के बिजली उपकरण जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई बोल्टेज से कई घरों के बिजली उपकरण जले
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बीजपुर। लीलाडेवा ग्राम पंचायत में हाई वोल्टेज करेंट अचानक प्रवाहित होने से कई घरों में लगे इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व मुआवजे की मांग की है।
ग्रामीण संत लाल, गोपी चंद, जयचंद प्रसाद, गीता देवी ने बताया कि ठेकेदार द्वारा गांव में शट डाउन लेकर पोल व तार खींचे जा रहे थे। काम खत्म होने के बाद जब बिजली आई तो घर में अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। जिससे लाखों रुपये के उपकरण जल कर राख हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना नधिरा सब स्टेशन को दी वहाँ से आपूर्ति बंद कराने के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक घरों की वायरिंग, टीवी, फ्रिज व अन्य उपकरण जल गए। संयोग अच्छा था बड़ा हादसा नहीं हुआ। ग्राम प्रधान श्याम कार्तिक जायसवाल व ग्रामीणों ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर क्षतिपूर्ति दिलायी जाए।