फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   हमारे जीवन में स्वच्छता अच्छी आदत

हमारे जीवन में स्वच्छता अच्छी आदत

Sun, 16 Sep 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
हमारे जीवन में स्वच्छता अच्छी आदत
अनपरा। राजकीय इंटर कालेज अनपरा में आयोजित स्वच्छता पखवारा का समापन विविधि कार्यक्रमों के साथ किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन की जानकारी दी गयी।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि एक सितम्बर से आयोजित स्वच्छता पखवार के दौरान विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर आवासीय परिसर का भ्रमण कर लोगों को स्वच्छता का जहां संदेश दिया वहीं निबंध प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता,वाद-विवाद प्रतियोगिता,पर्यावरण संरक्षण,साफ-सफाई का महत्व,खाने से पहले हाथा का धोना आवश्यक जैसे विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार को समापन अवसर पर बच्चों को सम्बोधित करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि हर नागरिक को एक छोटा सा कदम रोजमर्रा के जीवन में अपने बच्चों को साफ-सफाई के महत्व और उसके उद्देश्य बताना व सिखाना चाहिए। स्वच्छता एक अच्छी आदत और स्वस्थ तरीका है हमारे जीवन के लिए बेहद आवश्यक है अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाना। इसकी पहल अभिभावक व शिक्षकों द्वारा ही हो सकती है। पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का असर दिखायी पड़ रहा है जरूरत है उसे गंभीरता से लेने की। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक प्रकाश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर शिक्षक मनोज शर्मा,शैलेजा सिंह,सुनीता गुप्ता सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed