फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   एकल व समूह नृत्य में थिरके नन्हें पांव

एकल व समूह नृत्य में थिरके नन्हें पांव

Sat, 04 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
एकल व समूह नृत्य में थिरके नन्हें पांव
शक्तिनगर । संत जोसफ स्कूल के प्रेक्षागृह में शुक्रवार को एकल तथा समूह नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुआ। इसमें कक्षा एक से नौ तक के छात्रों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

रंग-बिरंगे परिधान में सजे बच्चों ने शास्त्रीय व लोकनृत्य का सुंदर प्रदर्शन किया। नृत्य के जरिए छोटे बच्चों ने लोगों को भावविभोर कर दिया। नन्हें पांव की थिरकन को देख लोग ताली बजाकर बच्चों का हौसला बढ़ाते रहे। इस प्रतियोगिता में कक्षा एक से तीन तक में क्रिश्लीन मारथा प्रथम, यथार्थ निगोट द्वितीय व अपराजिता यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा चार से छह तक एकल नृत्य में बिस्मिता महाकुल ने प्रथम, समृद्धि ने दूसरा, व संस्कृति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में हर्षिता के समूह ने प्रथम, अनन्या के समूह ने दूसरा व सिजन के समूह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात से नौ तक समूह नृत्य में शेरिल के समूह ने प्रथम, प्रणति के समूह ने दूसरा व अनिता के समूह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका में अमृता, अध्यापिका विनीता कुटीनो, मारिया पैट्रिक रहीं। संचालन अध्यापिका लिली जॉर्ज तथा अध्यापक प्रकाश मरांडी ने संयुक्त रूप से किया। प्रधानाचार्य ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा है कि प्रतियोगिता बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed