{"_id":"5b27ea424f1c1b6c4d8b7416","slug":"61529342530-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की चपेट में आने दो किशोर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की चपेट में आने दो किशोर घायल
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजपुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के पुनर्वास प्रथम में सोमवार की सुबह पिकअप की चपेट में आने से दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए । दुर्घटना के पश्चात अफरा-तफरी मच गया। घायलों को एनटीपीसी के धनवंतरि चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया है।
रोहित विश्वकर्मा (12) पुत्र अवधेश विश्वकर्मा व रोहित सिंह गोंड (14) पुत्र दलशाह सिंह गोंड निवासी पुनर्वास प्रथम बीजपुर अपने घर के समीप खड़े होकर सोमवार की सुबह बातचीत कर रहे थे । उनके पास खड़ी पिकअप बिना चालक के ही चल दी। जिसकी चपेट में आने से दोनों घायल हो गए । हादसे के बाद घटना स्थल पर कोहराम मच गया। आसपास मौजूद लोग जब तक मौके पर पहुंचते चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया और घायलों को उपचार के लिए एनटीपीसी चिकित्सालय भेजा गया। रोहित विश्वकर्मा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया जबकि रोहित गोंड़ का उपचार स्थानीय चिकित्सालय में चल रहा है।