{"_id":"5b1972264f1c1bb51e8b49f5","slug":"61528394278-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन भूमि पर बन रहे चेकडैम का विरोध, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन भूमि पर बन रहे चेकडैम का विरोध, किया प्रदर्शन
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। बिना किसी अनुमति के वन भूमि पर शक्तिनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण चेकडैम का निर्माण करा रहा है। इसकी जानकारी पर गुरुवार को रासपहरी के वन प्रबंधन समिति के अगुवाई में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। कहा कि वन भूमि पर हो रहे निर्माण को लेकर किसी भी तरह की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की गई है। ग्रामीणों ने तत्काल काम बंद कर मामले की जांच की मांग की है।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के लीलासी गांव में वन भूमि पर हुए अतिक्रमण के दौरान पुलिस और वन महकमे की टीम पर हुए हमले के बाद वन भूमि पर साडा जबरिया निर्माण करा रहा है। इसको लेकर वन प्रबंधन समिति के लोगों ने गुरुवार को नाराजगी जताते हुए निर्माण का विरोध किया। वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमलेश कुमार की अगुवाई में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में वन विभाग ने धारा 20 कि उक्त भूमि पर निर्माण को रोक दिया था। बावजूद किसी एनओसी के फिर से काम शुरू करा दिया गया है।इसके अलावा भारी भरकम लागत होने के बावजूद निर्माण में स्थानीय स्तर पर बालू और बोल्डर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे गुणवत्ता की पोल खुल जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना किसी वनाधिकारी के निर्देश के ही निर्माण किया जाना गलत है। रेणुकूट के प्रभागीय वनाधिकारी एनपी सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। कहा पता करके मामले की जांच कराई जाएगी यदि निर्माण वन भूमि पर हो रहा है तो उसको रोक दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कमलेश कुमार, रमाशंकर, रामचंद्र, अमरनाथ, पार्वती देवी, लालो देवी, अरुण कुमार मौजूद रहे।