{"_id":"5b181dd84f1c1bfa6e8b67a2","slug":"61528307160-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर को प्लास्टिक से मुक्त कराने को आएं आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर को प्लास्टिक से मुक्त कराने को आएं आगे
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी। नगर पंचायत सभागार में बुधवार को गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा हुई। प्रत्येक व्यक्ति ने एक-एक पौधा लगाने का संकल्प लिया। नगर को साथ-सुथरा रखने पर चर्चा की। नगर को प्लास्टिक से मुक्त कराने पर जोर दिया गया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष अक्छैवर नाथ ने कहा कि सभी व्यापारी नगर को प्लास्टिक मुक्त करने में सहयोग करें। व्यापारी कम से कम तीन पौधे जरूर लगाएं। तभी दुद्धी हरा भरा हो सकेगा। सिविल बार अध्यक्ष अमिताभ जायसवाल ने कहा कि वृक्षों के कटान को रोकने के लिए और कठोर कानून बनाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जाएगा। डॉ. राजकिशोर सिंह ने कहा कि यदि जीवन मे हरियाली लानी है तो प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर के सामने, बगीचे और सरकारी खाली पड़ी जमीन पर पेड़ लगाना होगा। इओ प्रद्युम्न कुमार ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने में सभी को जागरूक होना चाहिए। नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि कोई किसी धर्म का मानने वाला हो लेकिन उससे बड़ा धर्म वृक्षारोपण व स्वच्छ्ता और वृक्षों कटान को बचाना है।
इस मौके पर देवनारायण जायसवाल, अमरनाथ जायसवाल, मनोज जायसवाल, कन्हैया लाल अग्रहरि, सुरेंद्र गुप्ता, धीरज जायसवाल, विनोद मिश्रा, धनंजय, जगदंबा, डॉ. कृष्ण कुमार चौरसिया, पुष्पा देवी, बसंती देवी, सोनू खां, अन्नू मौजूद रहे।