फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   तीन केंद्रों पर परीक्षाथिर्ज्ञयों ने दी परीक्षा

तीन केंद्रों पर परीक्षाथिर्ज्ञयों ने दी परीक्षा

Tue, 17 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
तीन केंद्रों पर परीक्षाथिर्ज्ञयों ने दी परीक्षा
यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। राजकीय बालिका इंटर कालेज राबर्ट्सगंज और दुद्धी के साथ शिक्षा निकेतन इंटर कालेज ओबरा केंद्र पर दोनोें पालियों में परीक्षार्थियों ने परीक्षाएं दीं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर कैमरे लगाए गए थे। प्रभारी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पीके तिवारी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा और केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में सुबह आठ से 11 बजे तक हुई परीक्षा में 58 परीक्षार्थियों ने परीक्षा लिया। पहले दिन दिनयावी सुन्नी तर्जुमा की परीक्षा हुई। यहां केंद्र प्रभारी वंदना सिंह निरीक्षण करती रहीं। ओबरा में भी परीक्षा में उर्दू परीक्षार्थी मौजूद रहे। दुद्धी : राजकीय इंटर कॉलेज में मुंशी ,मौलवी ,आलिम, कामिल और फाजिल की परीक्षाएं हुईं। परीक्षा पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे की जद में चल रही हैं। केंद्र व्यस्थापक आरके पाठक ने बताया कि सोमवार को प्रथम पाली में 135 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 22 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में पंजीकृत 56 परीक्षार्थियों में नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित थे।
विज्ञापन

प्रभारी प्रधानाचार्य ऋषिकेश पाठक ने बताया कि मुंशी की परीक्षा में बालक वर्ग में 33 में चार अनुपस्थित रहे। बालिका वर्ग 17 में से सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मौलवी बालक वर्ग में 35 में छह अनुपस्थित रहे। बालिका वर्ग में 22 में से पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली के आलिम अरबी में 14 पंजीकृत में 2 अनुपस्थित रहे। आलिम फ़ारसी में 2, क़ामिल अरबी प्रथम 9 में 2, फ़ारसी प्रथम 7 में 2, अरबी द्वितीय 11 में 2, फ़ारसी द्वितीय 13 में 1 एक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed