फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अब घर बैठे कराए जमीन अन्य अचल संपती की रजिस्ट्री

अब घर बैठे कराए जमीन अन्य अचल संपती की रजिस्ट्री

Sat, 09 Dec 2017 11:25 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
अब घर बैठे कराए जमीन अन्य अचल संपती की रजिस्ट्री
सोनभद्र। अब जमीन, मकान एवं अन्य अचल संपत्ति की रजिस्ट्री ऑनलाइन शुरू हो गई है। नई व्यवस्था में जमीन क्रय-विक्रय करने वाले ऑनलाइन फार्म भरेंगे। फार्म भरने के तीस दिनों के भीतर रजिस्ट्री कराना होगा। इसके लिए जरूरी दस्तावेज, गवाहों का जिक्र फार्म भरते समय ही कर देना होगा।
विज्ञापन

जमीन, मकान एवं अन्य अचल संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए सब रजिस्ट्रार दफ्तर आना पड़ता था और इसके लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था। .अब ऑनलाइन व्यवस्था में जहां इस झंझट से मुक्ति मिलेगी। वहीं महज घर बैठे एक क्लिक के जरिए रजिस्ट्री के लिए आनलाइन फार्म भरकर रजिस्ट्री के लिए आवेदन पंजीकृत कराया जा सकेगा। इसके तीस दिन के भीतर आसानी से ऑनलाइन व्यवस्था के जरिए ही रजिस्ट्री भी कराई जा सकेगी। इसके लिए फार्म में गवाह, क्रेता-विक्रेता का नाम, आराजी संख्या, चौहद्दी के अंकन के साथ संबंधित दस्तावेज की कापी अपलोड करनी होगी। इसके बाद संबंधित को एक कोड मिलेगा, जिसे उसे रजिस्ट्री दफ्तर ले जाकर देना होगा। दर्ज किया गया विवरण सही मिला तो महज पांच मिनट के भीतर रजिस्ट्री पंजीकृत कर, इसका दस्तावेज भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। उधर, सहायक महानिरीक्षक निबंधन भगवान सिंह ने बताया कि पांच दिसंबर से यह व्यवस्था शुरू हो गई है। जमीन क्रय-विक्रय करने वाले विभागीय वेबसाइट पर फार्म भरेंगे तो उन्हें एक कोड नंबर मिलेगा। उस कोड को लाकर रजिस्ट्री दफ्तर में देना होगा। यह जरूरी है कि फार्म भरने की तिथि से तीस दिनों के भीतर रजिस्ट्री करा ली जाए। उन्होंने बताया कि नोटबंदी के बाद से रजिस्ट्री में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed