फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   निर्दल शिव ने अनिल को चार वोट से दी शिकस्त

निर्दल शिव ने अनिल को चार वोट से दी शिकस्त

Fri, 01 Dec 2017 11:53 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
निर्दल शिव ने अनिल को चार वोट से दी शिकस्त
रेणुकूट। नगर पंचायत रेणुकूट में लगातार दो बार से चेयरमैन रहे भाजपा के प्रत्याशी अनिल कुमार सिंह को इस बार महज चार वोट से ही मात खानी पड़ी। निर्दल प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह ने उन्हें हराया। अनिल ने पुर्नमतगणना कराई लेकिन परिणाम उनके पक्ष में नहीं आया। बार-बार मतगणना की बात से क्षुब्ध क्षेत्रीय लोगों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर एक घंटे तक जाम किया। एसडीएम दुद्धी भानु प्रताप सिंह के समझाने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

नगर पंचायत रेणुकूट में इस बार निर्दल प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह को 2105 मत हासिल हुए जबकि उनके निकटतम प्रत्याशी भाजपा के प्रत्याशी अनिल सिंह को 2101 वोट मिले। महज चार वोट से जीते को लेकर यहां कई बार हंगामें जैसी स्थिति रही, लेकिन अंतत: एसडीएम ने शिव प्रताप सिंह को विजेता घोषित किया। यहां सपा के राकेश प्रसाद को 365, बसपा के दशरथ लाल 116, निर्दल राज किशोर यादव 56, निर्दल फूलमती को 50, कांग्रेस के राजपति साहनी 38, आम आदमी पार्टी के देवेंद्र कुमार को 34 और निर्दल नंदू प्रसाद गुप्ता को 20 वोट मिले। इसी तरह सभासद पद पर वार्ड एक से मुन्नी लाल, दो सरिता, तीन असलम, चार उमेश गुप्ता, पांच कलावती, छह कुसुम, सात प्रदीप, आठ अशोक कुमार, नौ रमलू, 10 विजयलक्ष्मी और 11 वार्ड से सहनाजी बेगम को जीत हासिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed