{"_id":"59e3a52f4f1c1bc8678b6119","slug":"61508091183-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनेताओं को गांवों में नहीं घुसने देने का किसानों ने किया ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनेताओं को गांवों में नहीं घुसने देने का किसानों ने किया ऐलान
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैनी। नगवां ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत झरना में रविवार को भारतीय किसान संघ की हुई बैठक में किसानों ने धान की सूखी बाली लेकर ऐलान किया कि अबकी बार चुनाव से पूर्व जसौली में पानी का प्रबंध नहीं किया गया तो राजनेताओं को गांवों में नहीं घुसने दिया जाएगा। इसके अलावा किसानों ने विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श कर आवश्यक रणनीति बनाई।
मुख्य अतिथि एवं प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय ने कहा कि फसल बीमा योजना के तहत किसानों के ऋण खाते से प्रीमियम रिलायंस जनरल एग्रीकल्चर एंश्योरेंस को बैंक के जरिए भेजा गया। जब किसानों की फसल अवर्षण के कारण बर्बाद हो गई, फिर भी बैंक किसानों का आवेदन तक नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की बर्बाद हुई फसल का बीमा राशि भारतीय किसान संघ लेकर ही रहेगा। अगर जरूरत पड़ी तो बीमा कंपनी एवं बैंक का घेराव भी किया जाएगा। जिलाध्यक्ष रामजी सिंह ने कहा कि किसान राजनैतिक पार्टियों के झूठे प्रलोभन में आकर फंस जा रहे हैं। कहा कि उनका सिर्फ हितैषी भारतीय किसान संघ है, अन्यथा कोई नहीं है। जिला उपाध्यक्ष विमलेश सिंह ने कहा कि आज तक राजनैतिक पार्टियां जसौली में पानी देने की बात को लेकर सिर्फ चुनाव के समय झूठा आश्वासन देकर अपने मकसद में कामयाब हो जाती हैं। लेकिन अबकी बार ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। अबकी बार चुनाव से पूर्व जसौली में पानी का प्रबंध नहीं किया गया तो राजनेताओं को गांवों में नहीं घुसने दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता नगवां ब्लॉक अध्यक्ष पारसनाथ मौर्य एवं संचालन महामंत्री डॉ. सच्चिदानंद द्विवेदी ने किया। बैठक में महेंद्र जायसवाल, रामउग्रह सिंह, रामदुलारे विश्वकर्मा, गनेश जायसवाल, मोहरपति यादव, बबलू पटेल, शिववचन मिश्रा, प्रेमनाथ, हनुमान साहनी, डॉ. शंभू सिंह, लालमनी सिंह, मुन्ना चौबे, नंदलाल विश्वकर्मा, विनोद, सियाराम, उमाशंकर पटेल आदि मौजूद रहे।