{"_id":"59c401504f1c1b37688b5cba","slug":"61506017616-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में गंदगी देख भड़के सीएमओ, जताई नारागजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में गंदगी देख भड़के सीएमओ, जताई नारागजी
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
दुद्धी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने बुधवार की रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां गंदगी देख नाराजगी जताई। वार्ड में भर्ती मरीजों से दवाओं के बारे में जानकारी दी। कर्मचारियों की उपस्थिति का रजिस्टर चेक किया। बताया कि अस्पताल में एक नए चिकित्सक की तैनाती की गई है।
सीएमओ बुधवार की रात करीब आठ बजे सीएचसी में पहुंचे। सीधे वार्ड में गए। वार्ड में भर्ती मरीजों से जानकारी ली कि अस्पताल से दवाइयां मिल रही हैं कि नहीं। वार्ड में लगे बिस्तरों को भी देखा। इसके अलावा ओटी, दवा वितरण केंद्र के अलावा रात्रि में डॉक्टर की ड्यूटी, वार्ड ब्वाय की ड्यूटी, नर्सों की ड्यूटी रजिस्टरों को देखा। डॉक्टर्स रूम, पैथालॉजी रूम के आलावा अस्पताल की साफ-सफाई देखा। गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जाहिर की। प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. मनोज इक्का से सीएमओ ने अस्पताल से संबंधित एनएचआरएम और क्षेत्र में चल रहे 102 व 108 एंबुलेंस के बारे में जानकारी ली। सीएमओ ने बताया कि सीएचसी पर एक नए चिकित्सक विनोद सिंह की तैनाती की गई है। इसके पहले वे बभनी सीएचसी में तैनात थे।