{"_id":"597637bb4f1c1b3a088b4702","slug":"61500919739-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से चल रहे एक हजार से अधिक आटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से चल रहे एक हजार से अधिक आटो
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर डीके त्रिपाठी ने बगैर परमिट प्राप्त किये आटो की खरीदारी पर रोक लगा दी है। अवैध रूप से करीब एक हजार आटो के संचालन पर उन्होंने एआरटीओ और संबंधितों को चेतावनी दी है। एआरटी के रोक के बावजूद जिले में आटो बिकने पर उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की है।
जिले में विभिन्न सड़कों पर भारी संख्या में सवारी आटो संचालित हो रहे हैं। लेकिन इनमें से करीब एक हजार से अधिक आटो बगैर परमिट के ही अवैध रूप से चल रहे हैं। पिछले दिनों जांच में आए डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने बगैर परमिट वाले 20 आटो को पकड़कर चालान भी किया था। सोमवार को एआरटीओ कार्यालय पहुंचे कमिश्नर डीके त्रिपाठी ने इस बारे में एआरटीओ से चर्चा की और उन्हें निर्देश दिया कि आरटीओ मिर्जापुर कार्यालय के एआरटी से परमिट लेने और अनुमोदन प्राप्त करने के बाद ही आटो की बिक्री होने दी जाए। यदि बगैर परमिट के आटो बिकती है तो इस पर कार्रवाई कराई जाए। त्रिपाठी ने बताया कि 19 मार्च को एआरटी ने परमिट की संख्या स्थिर रखने को कहा था। इसके बावजूद जिले में बगैर परमिट प्राप्त किये ही आटो बिक रहे हैं। अब बगैर परमिट के आटो की बिक्री पर कार्रवाई की जाएगी।