{"_id":"594bf6fb4f1c1bea208b4576","slug":"61498150651-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्रेटरियों की अनुपस्थिति पर बीडीओ को फटकार, जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्रेटरियों की अनुपस्थिति पर बीडीओ को फटकार, जवाब तलब
Updated Thu, 22 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वैनी। नगवां ब्लॉक कार्यालय का गुरुवार को सुबह डीएम पीके उपाध्याय ने औचक निरीक्षण किया। सचिवों की अनुपस्थिति पर फटकार लगाते हुए बीडीओ से जवाब तलब किया है। इसके अलावा पूर्व नक्सली छोटेलाल की शिकायत पर नक्सलियों के बच्चों की शिक्षा के लिए समुचित प्रबंध का निर्देश बीईओ को दिया।
डीएम पीके उपाध्याय गुरुवार को सुबह 10:15 बजे नगवां ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। चार घंटे तक दोपहर बाद 2:15 बजे तक जांच करते रहे। दौरान कई ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों (सचिव) के नहीं आने पर बीडीओ डीपी वर्मा को फटकार लगाई। क्षेत्र पंचायत के लगभग 80 प्रतिशत कार्यों के प्रभारी ग्राम विकास अधिकारी राजेश यादव को बनाए जाने और लगभग 1.38 करोड़ का कार्य केवल एक कार्य प्रभारी को कैसे दिया गया इस पर भी नाराजगी जताई। वर्तमान समय में राजेश यादव का स्थानांतरण नगवां से घोरावल ब्लॉक पर हो गया है। सीडीपीओ मीना जायसवाल से आंगनबाड़ी कार्यक्रम एवं वितरण के बारे में जानकारी ली। सही जवाब न देने पर उन्हें भी डांट मिली। पूर्व नक्सली रहे छोटेलाल ने बांकी ग्राम पंचायत में पूर्व नक्सलियों के बच्चों को पढ़ने की व्यवस्था नहीं होने की शिकायत की। इस पर खंड शिक्षाधिकारी उदय चंद्र राय को अध्यापक लगाकर नक्सलियों के बच्चों के पढ़ाई का प्रबंध करने का निर्देश दिया। कमलेश चौबे ने सार्वजनिक शौचालय का निर्माण भस्सी से कराए जाने की शिकायत की। करीब 10 वर्षों से अपूर्ण 3.65 लाख की लागत से बन रही पानी टंकी को पूर्ण कराने का निर्देश भी दिया। बीडीसी सुनील शुक्ला ने आमडीह में वर्ष 2015 में बनी सीसी रोड की जांच की मांग की।
विज्ञापन