{"_id":"5978d2b44f1c1b20238b4665","slug":"61-done-mahadan","type":"story","status":"publish","title_hn":"61 ने किया महादान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
61 ने किया महादान
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
रक्तदान करती महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हो रही लगातार बारिश भी बुधवार को महादानियों का मनोबल नहीं तोड़ सकी। रक्तदानी भीगते हुए जिला अस्पताल के ब्लड बैंक राबर्ट्र्सगंज में पहुंचे। 61 महादानियों ने देश के लिए लहू दान किया। पिछले वर्ष कारगिल विजय दिवस पर लगाए गए कैंप में 59 यूनिट रक्तदान हुआ था। रक्तदाताओं को पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह, सीएमओ डा. एसकेजी सिंह और सीएमएस डा. पीबी गौतम ने प्रमाण पत्र वितरित किया।
कारगिल विजय दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें मारवाड़ी युवा मंच और एसीपी टोल प्लाजा कंपनी ने भी हिस्सा लिया। बुधवार की सुबह से ही लगातार हो रही रिमझिम बारिश के बावजूद साढ़े आठ बजे से रक्तदान करने के लिए लोगों के आने का क्रम शुरू हो गया।
एसपी आरपी सिंह ने ब्लड बैंक में फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान और सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। एक यूनिट से एक व्यक्ति की जिंदगी बचाई जा सकती है। एक-एक बूंद रक्त का महत्व तब समझ में आता है, जब किसी को इसकी बेहद जरूरत होती है।
विज्ञापन
उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कारगिल विजय दिवस पर लगाए जाने वाले इस शिविर की सराहना की। कहा कि अमर उजाला सामाजिक सरोकारों से खबरों को प्रकाशित करने के साथ ही देश के प्रति अपना फर्ज अदा कर रहा है।
सीएमओ डा. एकेजी सिंह ने कहा कि बारिश के बावजूद जिस तरह से लोग रक्तदान करने के लिए यहां आए हैं, वह स्वागत योग्य हैं। सही मायने में यही लोग समाज के सच्चे सेवक हैं, जो जरूरतमंदों के लिए रक्त की महत्ता को समझते हुए रक्तदान करने आए हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. पीबी गौतम ने कहा कि रक्तदान से कोई हानि नहीं होती। नए रक्त का संचार होता है जिससे स्फूर्ति आती है। ब्लड बैंक प्रभारी डा. प्रकाश चंद जायसवाल कहा कि रक्तदान जीवन दान है।
इस दौरान कैलाश शर्मा संदीप सिंह चंदेल, राकेश तिवारी, अखिलेश मौर्या, धर्मेंश, पीके सिंह, मोहम्मद नसीम आदि प्र्मुख रूप से मौजूद रहे।