फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   61.5 percent voting in 2nd phase

चोपन, दुद्धी में 61.5 प्रतिशत मतदान

Tue, 13 Oct 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र।
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र। Updated Tue, 13 Oct 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
61.5 percent voting in 2nd phase
जिले में मंगलवार को छिटफुट घटनाओं के साथ चोपन और दुद्धी ब्लाक में दूसरे चरण का चुनाव संपन्न हुआ। चोपन ब्लाक में छह जिला पंचायत, एक आंशिक जिला पंचायत सदस्य के अलावा 150 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए मतदान हुआ। यहां दो लाख 22 हजार 295 मतदाताओं के सापेक्ष लगभग 61 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी प्रकार दुद्धी ब्लाक में तीन जिला पंचायत व 80 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए एक लाख 14 हजार 544 मतदाताओं के सापेक्ष लगभग 62 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। चोपन ब्लाक के घोरावल थाना क्षेत्र के कदारा गांव स्थित पोलिंग बूथ पर पक्षपात पूर्ण मतदान कराने का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने हंगामा किया। लेकिन पुलिस के लाठी भांजने पर हंगामा करने वाले फरार हो गए। हंगामे के कारण कुछ देर के लिए मतदान का कार्य प्रभावित रहा। प्रेक्षक राजेंद्र कुमार पंचम, उपाध्यक्ष हापुड़-पिलखुआ प्राधिकरण हापुड़, डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

दुद्धी ब्लाक के दर्जन भर से अधिक मतदान केंद्रों पर घंटे भर विलंब से मतदान शुरू हुआ। वजह कोहरे के कारण मतदाता ही मतदेय स्थल पर नहीं पहुंचे थे। अचानक दस बजे के बाद मतदान केंद्रों पर वोटरों की संख्या में इजाफा होना शुरू हुआ जो सांय चार बजे तक चला। चोपन ब्लाक के करगरा मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगने के कारण देर शाम तक मतदान जारी रहा।
विज्ञापन

उधर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी जीएस प्रियदर्शी, पुलिस अधीक्षक शिवशंकर यादव ने विभिन्न स्थलों पर स्थापित विभिन्न मतदान केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान अभिकर्ताओं के साथ ही पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारियों को पूरी निष्पक्षता के साथ त्वरित गति से मतदान कराने का निर्देश दिया। डीएम और एसपी ने जगह-जगह सुरक्षा कर्मियों, क्लस्टर मोबाइल टीम, प्रत्याशियों के वाहनों की जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा अधिकारियों को आदेशित किया कि कोई भी प्रत्याशी बिना वाहन पास के गाड़ी के साथ न चले। उन्होंने जगह-जगह खड़ी वाहनों का निरीक्षण कराते हुए आचार संहिता के अनुरूप चुनाव संपन्न कराने में अनुशासित रहने  की नसीहत दी। उधर सदर एसडीएम हर्ष देव पांडेय, एएसपी शंभूशरण यादव ने पटवध, बिल्ली मारकुंडी, अबाड़ी, अरंगी अन्य मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed