फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   53 thousands farmers will be benefited of debt

53 हजार किसानों का कर्ज माफ होने का रास्ता साफ

Wed, 05 Jul 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Wed, 05 Jul 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
53 thousands farmers will be benefited of debt
मध्यप्रदेश किसान आंदोलन - 10 दिनों में की 16 किसानों ने आत्महत्या - फोटो : the week
बैंक प्रबंधन कर्ज माफी योजना के तहत लघु एवं सीमांत किसान चिह्नित कर लिए गए हैं। जिले के 53 हजार किसानों का कर्ज माफ होगा। प्रत्येक किसान को अधिकतम एक लाख का कर्ज माफी का लाभ मिलेगा। अगस्त में कर्ज माफी की पहली किस्त आने की संभावना है  कैबिनेट की पहली बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्ज माफी योजना के तहत किसानों का एक लाख रुपये ऋण माफ करने की घोषणा की थी। इस योजना के तहत जिले के लगभग एक लाख 93 हजार किसानों में से करीब 53 हजार किसान लाभान्वित होंगे। बैंकों ने योजना की श्रेणी में आने वाले किसानों की सूची तैयार कर अपने-अपने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट उपलब्ध करा दी है। लीड बैंक के मैनजर करुणेश कुलश्रेष्ट ने बताया कि लाभान्वित होने वाले किसानों का पोर्टल तैयार कर लिया गया है। कृषि विभाग को जल्द ही किसानों से संबंधित वेबसाइट उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने बताया कि अभी तक लगभग 62 हजार किसानों ने विभिन्न बैंकों से कर्ज लिया है। इनमें से लगभग 53 हजार किसान एक लाख या उससे कम कर्ज लिया है। उन्होंने बताया कि कर्जमाफी की पहली किश्त अगस्त माह मेें आने की संभावनाएं है। सरकार आरटीजेएस के माध्यम से सीधे बैंकों को एक लाख तक किसानों का कर्ज की धनराशि की भुगतान कर देगी। कहा कि जो किसान योजना का लाभ पाने से वंचित रहेंगे उनका दूसरे राउंड में कर्ज माफ करने के लिए पोर्टल तैयार कराया जाएगा। शासनादेश के तहत पात्र सभी किसानों को लाभ मिलें, इसके लिए हर संभव प्रयाय किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed