फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   एनसीएल दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र का करेंगी संचालन

एनसीएल दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र का करेंगी संचालन

Tue, 08 Jan 2019 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
एनसीएल दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र का करेंगी संचालन
सिंगरौली। दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के उद्देश्य से एनसीएल ने सीएसआर योजना के तहत सिंगरौली जिला प्रशासन के साथ मिलकर एक आवासीय दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का संचालन करेगी। एनसीएल ने मंगलवार को सिंगरौली जिला प्रशासन के साथ एक समझौता किया। कलेक्टर कार्यालय में एनसीएल की ओर से अमलोरी परियोजना के महाप्रबंधक जे पी द्विवेदी और जिला प्रशासन की ओर से उप संचालक डॉ. शिवमूर्ति शर्मा ने जिला कलेक्टर अनुराग चौधरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रियंका मिश्रा एवं अपर कलेक्टर रिजु बाफना की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। इस अवसर पर अमलोरी क्षेत्र के स्टाफ अधिकारी राजेश चौधरी एवं सीएसआर नोडल अधिकारी अमरेन्द्र कुमार मौजूद थे। जिला कलेक्टर अनुराग चौधरी ने कहा कि दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का संचालन एक साल के लिए प्रायोगिक तौर पर शासकीय पॉलिटेक्निक पचौर में किया जाएगा। जिसमें रीवा संभाग के 50 दिव्यांगों का आवासीय पुनर्वास कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। सिंगरौली जिला प्रशासन और एनसीएल मिलकर 30 श्रवण बाधित, 10 दृष्टि बाधित और 10 मानसिक रूप से बाधित दिव्यांगों का चयन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed