फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   गड़बडिय़ों की जांच के लिए गठित होगी समिति

गड़बडिय़ों की जांच के लिए गठित होगी समिति

Tue, 04 Dec 2018 11:19 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
गड़बडिय़ों की जांच के लिए गठित होगी समिति
सोनभद्र। नगर पालिका राबटर्सगंज में टेंडर और सामग्री आपूर्ति में भ्रष्टाचार के खिलाफ धरनारत सभासद मंगलवार को दूसरे दिन बोर्ड की बैठक में कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद शांत हो गए। हालांकि ईओ के प्रति उनकी नाराजगी अभी बनी हुई है। बैठक में उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने के साथ उन्हें हटाने की मांग शुरू कर दी गई है। बुधस्त्रत्त्वार को एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मुलाकात भी करेगा। चहेते लोगों को टेंडर देने, सामग्री आपूर्ति और भुगतान में गड़बड़ी की समिति गठित कराकर जांच कराने आदि की मांग को लेकर नपा कार्यालय पर डेरा डाले सभासदों ने मंगलवार को कार्यालय समय शुरू होने के साथ ही नारेबाजी शुरू कर दी। पूर्व नपा चेयरमैन अजयशेखर ने भी पहुंचकर उन्हें समर्थन दिया और मौजूदा चेयरमैर वीरेंद्र जायसवाल से बात की। इसके बाद तत्काल बोर्ड की बैठक बुलाई गई जिसमें सभी सभासद और चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल शामिल हुए। ईओ नहीं पहुंचे। एक-एक कर 11 मसलों पर आवाज उठाई गई। चेयरमैन वीरेंद्र ने सभी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब सभासदों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। ईओ के न आने पर निंदा प्रस्ताव पारित कर उन्हें हटाने की मांग की। अभिषेक कुमार गुप्ता, वंदना पटेल, संध्या देवी, पार्वती, तौकिर खान, महताब आलम, अरूण कुमार गुप्ता, अमन वर्मा, राजेश, विनोद सोनी, धर्मराज जैन, यादवेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे। प्रत्येक वार्ड में चार-चार सफाईकर्मी नियुक्त हों, जिनकी उपस्थिति सभासद प्रमाणित करें। चुनिंदा लोगों को दिए गए टेंडर निरस्त कर पुन: निविदा आमंत्रित की जाए। बगैर नाला सफाई ठेकेदार को किए गए भुगतान मामले में कार्रवाई करने, प्रत्येक विभाग की निगरानी हेतु समिति गठन, बैठक के समय मिनट बुक का लेखन, बिजल सामग्री खरीद में हुए भ्रष्टाचार की नपा से बाहर के लोगों की समिति बनाकर जांच कराने और उसमें सभासदों को शामिल रखने, कर्मी संत कुमार को पदोन्नति देने, प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रों-अपात्रों के चयन में सदस्यों की भूमिका सुनिश्चित करने, ठेका कर्मियों को समय से वेतन भुगतान कराने के लिए आवाज उठाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed