{"_id":"5c02d603bdec22419a259f73","slug":"51543689731-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एड्स से बचाव के लिए अनुशासन,मर्यादा व संयमित जीवन जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एड्स से बचाव के लिए अनुशासन,मर्यादा व संयमित जीवन जरूरी
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
ंबीजपुर: ऊर्जांचल के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शनिवार को विश्व एड्स दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किय गया।
डीएवी पब्लिक स्कूल रिहंद नगर में विश्व एड्स दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित कर जन चेतना की अलख जगाई गई। प्राचार्य डॉ देवेन्द्र कुमार मिश्र ने विश्व व्यापी जानलेवा एड्स के कारण और उससे बचाव की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि अनुशासन, मयार्दा और संयमित जीवन शैली से हम एड्स क्या अन्य जानलेवा व्याधियों से आजीवन मुक्त रहकर खुशहाल और रचनात्मक जीवन जी सकते हैं। इस अवसर पर सभी कक्षाओं में अध्यापक-अध्यापिकाओं द्वारा स्वस्थ जीवन के आधार भूत कारकों पर प्रकाश डालकर बच्चों को जागरूक और शिक्षित किया गया। छात्र-छात्राओं ने स्वयं को अल्पना बनाकर एड्स निवारण चिह्न के साथ 2018 के संकल्प का प्रेरणादाई संदेश दिया। डॉ रश्मि मिश्रा, डॉ दिनेश दिनकर, एम के पांडेय, जय सिंह, समता सिंह, पुष्पा पांडेय, गीता चतुवेर्दी, भैया लाल द्विवेदी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में डीएवी सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में खडिय़ा में शनिवार को विश्व एड्स दिवस मनाया गया। कक्षा दसवीं की छात्रा प्रिया कुशवाहा ने विश्व एड्स दिवस के अवसर पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। इसके बाद कक्षा द्वितीय से बारहवीं तक के छात्रों की विभिन्न पाठ्य सहगामी क्रियाएं संपन्न हुई। कक्षा द्वितीय से लेकर आठवी तक के छात्रों के लिए अंगे्रजी तथा हिंदी की कहानी वाचन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई वही सीनियर ग्रूप की बालिका वर्ग से दयानंद बनाम अरविंदो सदन से बैडमिंटन तथा बालक वर्ग से विवेकानंद बनाम अरविंदो सदन के बीच क्रिकेट प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। प्रतियोगिताओं के शुभारंभ से पूर्व प्राचार्या संध्या पांडेय ने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया।