{"_id":"5b9559bf867a557f233457e2","slug":"51536514495-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनैना, लक्ष्मी व विभा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनैना, लक्ष्मी व विभा ने मारी बाजी
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजपुर। एनटीपीसी की रिहंद परियोजना के राजभाषा अनुभाग के तत्वावधान में शनिवार को प्रथम पाली में परियोजना के समीपवर्ती ग्रामीण विद्यालयों के छात्रों के बीच संगम प्रेक्षागृह में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सुनैना, लक्ष्मी और विभा गुप्ता ने बाजी मारी।
मुख्य अतिथि धनवंतरी चिकित्सालय की मुख्य चिकित्साधिकारी डा. कृष्णा मल्ल ने बच्चों के भाषण की प्रशंसा करते हुए इस आयोजन के लिए राजभाषा अनुभाग की सराहना की। निर्णायक एवं कोऑर्डिनेटर की भूमिका का निर्वहन करने वालों को राजभाषा अनुभाग द्वारा रामचरितमानस की पुस्तक भी प्रदान की गई। परियोजना के समीपवर्ती ग्रामीण विद्यालयों के लिए प्रतियोगिता तीन वर्गों में संपन्न हुई। प्रथम वर्ग में कक्षा छह से आठ, द्वितीय वर्ग में कक्षा नौ से 10 तथा तृतीय वर्ग में कक्षा 11 व 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें 45 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा छह से आठ तक के प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय डोड़हर की सुनैना, रवीना एवं हर्ष क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए। कक्षा नौ से 10 वर्ग में हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल की लक्ष्मी को प्रथम विजेता का खिताब मिला जबकि इसी विद्यालय की छाया कुमारी व सुमन क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 11 व 12 वर्ग में हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल बीजपुर की विभा गुप्ता को पहला, ओमप्रकाश को दूसरा तथा मनराज को तीसरा मिला।