{"_id":"5b22b0814f1c1bf96e8b81bf","slug":"51529000065-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीएल को मिला एपेक्स इंडिया सीएसआर एक्सीलेंस अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीएल को मिला एपेक्स इंडिया सीएसआर एक्सीलेंस अवार्ड
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर । कार्यक्षेत्र के आस-पास बेहतर कल बनाने के मकसद से एनसीएल की कोशिशों को उस वक्त एक नई पहचान मिली, जब हाल ही में कंपनी को प्रतिष्ठित एपेक्स इंडिया सीएसआर एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। यह पुरस्कार आदिवासी महिलाओं के लिए पोल्ट्री फॉर्म की इकाइयां स्थापित कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर दिया गया है।
अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक प्रभात कुमार सिन्हा और निदेशक मंडल ने कंपनी की इस उपलब्धि के लिए पूरे एनसीएल परिवार को हार्दिक बधाई दी है । उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि स्थानीय लोगों के समावेशी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता कायम रखते हुए कंपनी इस दिशा में अपने प्रयासों को नई ऊंचाई देगी तथा समाज के विकास की नई इबारत लिखेगी। स्थानीय जरूरतमंद लोगों को कौशल विकास के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए एनसीएल अपनी सीएसआर योजना के तहत कौशल विकास एवं जीविकोपार्जन के अनेक कार्यक्रम चला रही है। सिंगरौली वूमन स्मॉल होल्डर्स पोल्ट्री प्रोड्यूसर्स कंपनी लिमिटेड नाम की कंपनी बनाकर पोल्ट्री फॉर्म की इकाइयां स्थापित की गई हैं। प्रत्येक इकाई एक आदिवासी महिला और उसके परिवार से संबद्ध है। इसमें अभी तक 300 आदिवासी महिलाओं को जोड़ा गया है और 200 अन्य आदिवासी महिलाओं को इस कार्यक्रम से जोडने की योजना है।