{"_id":"5a68ca474f1c1ba3268b64b4","slug":"51516816967-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वांगीण विकास के लिए पूर्वांचल राज्य जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वांगीण विकास के लिए पूर्वांचल राज्य जरूरी
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर तहसील परिसर में बुधवार को पूर्वांचल राज्य जनसंवाद संसद कार्यक्रम आयोजित हुआ। मोर्चा के मुख्य कार्यकारी संयोजक हरिवंश पटेल पूर्वांचली ने कहा कि उत्तर प्रदेश सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का सबसे बड़ा राज्य है। कानून व्यवस्था को बनाने के लिए छोटे-छोटे राज्य होने चाहिए। इसलिए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्वांचल राज्य जरूरी है।
मोर्चा के संरक्षक चंद्रभूषण मिश्र कौशिक ने कहा कि पूर्वांचल के मेहनतकश लोगों को अब अधिक दिनों तक गुमराह नहीं किया जा सकता, क्योंकि पूर्वांचल की जनता अब काफी जागरूक हो चुकी है। अब अपने अधिकारों को हासिल करने के लिए सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने के लिए कृत संकल्पित है। वाराणसी से आई महिला विंग की प्रभारी सीमा सिंह ने कहा कि पूर्वांचल की महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा भेदभाव किया जाता है। महिलाओं को रोजगार, नौकरी देने के नाम पर भी भेदभाव किया जाता है। ऐसे में पूर्वांचल राज्य बनने से महिलाओं को स्वाभिमान से जीने का हक मिलेगा। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वांचल का सोनभद्र जिला गिट्टी,बालू, सीमेंट पैदा करता है। यहां के लोगों को आधे दर पर मिलने के साथ ही टोल-टैक्स फ्री होना चाहिए। मोर्चा के बौद्धिक मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार कनौजिया ने कहा कि पूर्वांचल की सबसे बड़ी बीमारी बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को बनाए रखने की है।