{"_id":"5a4bc87a4f1c1b09788b6233","slug":"51514915962-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं का निस्तारण करते हुए जनता के सहयोगी बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं का निस्तारण करते हुए जनता के सहयोगी बने
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले की तीनों तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजित किया गया। इसमें 276 में से 38 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान घोरावल तहसील में आयुक्त विंध्याचल मंडल, मिर्जापुर मुरली मनोहर लाल भी पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामलों के निस्तारण में जन सहयोगी की भूमिका का निर्वाहन करने की बात कही।
आयुक्त ने घोरावल एसडीएम शादाब असलम को आदेशित किया कि निस्तारित किए गए प्रकरणों की गुणवत्ता की जांच करते रहें। यदि किसी मामले में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं हो तो संबंधित के खिलाफ गैर जिम्मेदाराना एवं लापरवाही पूर्वक किए गए कार्य के संबंध में शासन स्तर से कार्यवाही के लिए पत्राचार किया जाए। इस अवसर पर, कुल 107 शिकायतें सुनते हुए ,मौके पर ही 10 मामलें निस्तारित करते हुए टीम द्वारा भी पांच मामलों का निस्तारण किया गया। इस तरह से तहसील संपूर्ण समाधान दिवस के दिन कुल 15 मामले निस्तारित किए गए। बाकी 92 मामलों को समय सीमा के अन्दर निस्तारित करने की हिदायत दी गयी। इस मौके पर तहसीलदार कड़ेदीन शर्मा भी मौजूद रहे। सदर तहसील में डीएम पीके उपाध्याय एवं एसपी आरपी सिंह ने 124 शिकायतों को सुना। इस दौरान नौ मामलों का मौके पर तथा छह मामलों का टीम बनाकर निस्तारण किया गया। इस प्रकार से 15 मामलों का निस्तारण किया गया। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, सदर एसडीएम विशाल यादव, सीओ ज्ञान प्रकाश राय, डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, तहसीलदार नन्दलाल सिंह, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी मधुसूदन दूबे, डीडीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल मौजूद रहे। दुद्धी में एडीएम उमाकान्त त्रिपाठी एवं सहायक कलेक्टर/प्रशिक्षु आईएएस अतुल वत्स ने 45 मामलों को सुनते हुए मौके पर पांच मामलों को निस्तारित किये। इसके बाद टीम बनाकर तीन मामलों का निस्तारण मौके पर जाकर किया गया, इस प्रकार कुल आठ मामले निस्तारित किये गये।