{"_id":"5a2d7bc04f1c1b7a548c2320","slug":"51512930240-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"91 मिलियन टन से 100 मिलियन टन कोल उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
91 मिलियन टन से 100 मिलियन टन कोल उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (अनपरा )। एनसीएल ने नये साल में कोल उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य रखा है । कोल उत्पादन का लक्ष्य 91 मिलियन टन से 100 मिलियन टन करने का लक्ष्य रखा गया है। यदि एनसीएल लक्ष्य को बढ़ाने में कामयाब रहा तो विद्युत परियोजनाओ में कोयला की कमी नहीं होगी। एनसीएल के स्थापना दिवस पर नये साल पर लक्ष्य को बढ़ाने का ऐलान करते हुये कर्मचारियों से सहयोग की भी अपील की गई है।
भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के 33वां स्थापना पर कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बीआर रेड्डी ने कहा था कि 28 नवंबर 1985 को 11 मिलियन टन कोयला उत्पादन के साथ शुरू हुआ एनसीएल का सफर नए आयाम छूते हुए 84 मिलियन टन कोयला उत्पादन तक पहुंच गया है। यह भी कहा था कि एनसीएल चालू वित्त वर्ष में मिले 91 मिलियन टन कोयला उत्पादन एवं प्रेषण के लक्ष्यों को पाने के पथ पर तेजी से अग्रसर है और कंपनी आगामी वित्त वर्ष में 100 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य छू कर किर्तिमान स्थापित करेगी। बता दें कि बिजली उत्पादन करने की सभी परियोजनाओं को एनसीएल की कोयले की सप्लाई करता रहा है। कभी-कभार ऐसा भी हुआ कि कोयले की कमी से विद्युत उत्पादन तक लड़खड़ा गया और उत्पादन निगम को आपात कटौती तक करनी पड़ी है। ऐसा माह में एक-दो बार जरूर होता है। माना जा रहा है कि यदि एनसीएल अपने सौ मिलियन टन के लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रहा तो आने वाले वित्तीय वर्ष में बिजली कटौती की जरूरत से निजात मिल सकती है।