{"_id":"598b478c4f1c1b081a8b4796","slug":"51502300044-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमजोर बच्चों को दक्ष बनाने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमजोर बच्चों को दक्ष बनाने की कवायद शुरू
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले के करीब दर्जन भर राजकीय हाईस्कूल/इंटर कालेजों में अध्ययनरत कमजोर बच्चों को उपचारात्मक शिक्षण देकर उनकी कमियों को दूर करने की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों में कमजोर बच्चों को उपचारात्मक शिक्षण दिया जा रहा है। कक्षा नौ में अध्ययन करने वाले बच्चों को इन विषयों में दक्ष बनाने की यह कवायद 45 दिनों तक चलेगा।
डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में राजकीय हाईस्कूल/इंटर के 44 और सहायता प्राप्त 11 इंटर कालेज हैं। पहले चरण में योगी सरकार ने शिक्षा विभाग को राजकीय हाईस्कूल और इंटर कालेज के कक्षा नौवीं के कमजोर बच्चों को परिपूर्ण बनाने के लिए डेढ़ माह तक उपचरात्मक पढ़ाई कराने का निर्देश दिया है, ताकि बच्चों को दक्ष बनाया जा सके। इसके लिए राबर्ट्सगंज, दुद्धी और घोरावल के 11 इंटर कालेज व एक हाईस्कूल स्कूल का चयन किया गया है। सहायक एवं वित्त लेखाधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कालेज राबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी, राजकीय इंटर कालेज दुद्धी, अनपरा, पिपरी, शक्तिनगर, चपकी, घोरावल, खैरपुर, कोन और राजकीय हाईस्कूल गोठानी में कमजोर बच्चों को दक्ष बनाने के लिए अंग्रेजी, विज्ञान और गणित की उपचरात्मक पढ़ाई शुरू करा दी गई है। ताकि शासन के मंशानुसार कमजोर बच्चों को शिक्षा मिल सकेे। स्कूलों में 45 दिनों तक उपचारात्मक शिक्षण का कार्य चलेगा। पढ़ाने वाले प्रत्येक विषयों के शिक्षकों को दो-दो हजार रुपये अतिरिक्त मिलेगा।