{"_id":"597394b24f1c1b82098b4773","slug":"51500746930-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन न मिलने से क्षुब्ध कार्डधारकों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन न मिलने से क्षुब्ध कार्डधारकों ने किया चक्काजाम
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में न्यू कालोनी मोड़ के पास स्थित सस्ते गल्ले की दूकान से अनाज नहीं मिलने से क्षुब्ध लोगों का गुस्सा शनिवार को सड़क पर आ गया। राशन लेने के लिए करीब एक घंटे से दूकान पर पहुंची महिलाओं ने कोटेदार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए राबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया।
न्यू कालोनी के पास स्थित एक सस्ते गल्ले की दूकान से वार्ड तीन, छह, नौ, 13, 14, 15, 17 और वार्ड नंबर 25 के कार्डधारकों को अनाज मिलता है। इसी दूूकान पर बाजार की एक अन्य दूकान भी संबद्ध है, जिससे यहां कार्डधारकों की संख्या अधिक है। शनिवार को भारी संख्या में महिलाएं कोटेदार के यहां अनाज लेने गईं। कोटेदार ने उन्हें राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक न होने की बात कहते हुए अनाज देने से मना कर दिया। महिलाओं ने काफी देर बाद भी अनाज न मिलने पर गुस्सा दिखाते हुए दूकान के सामने ही सड़क जाम कर दिया। कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जाम से दोनों तरफ वाहनों की कतार लगने लगी। चक्काजाम की सूूचना मिलने पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां पुलिस ने महिलाओं को समझाकर जाम समाप्त कराया और कोटेदार को बुलाकर अनाज न वितरण करने के बारे में जानकारी ली। इस दौरान शीला देवी, वकीला बेगम, सीमा, रीता, रूबी, शकुंतला, सोनी, मुन्नी, आशा, जैबुन, नाजमा खातून मौजूद रहे।