फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सीएचसी पर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

सीएचसी पर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

Fri, 30 Jun 2017 10:23 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी पर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
चोपन। छह माह का वेतन और दो साल से बोनस एरियर के भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पर कर्मचारियों ने आधे घंटे का कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि पिछले छह माह से वेतन न मिलने और दो साल का बोनस एरियर नहीं मिलने से कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। इससे आजिज आकर कर्मचारियों ने सुबह जैसे ही समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुला आधे घंटे का कार्य बहिष्कार कर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने कहा कि अगर वेतन का भुगतान जल्द नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में विजय सिंह, विनीत कुमार, विजय चंद मिश्र, हरिकिशन, दुर्गेंद्र सिंह, राजेंद्र, नागेंद्र, कमलेश, मौली, कृति, प्रभावती आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed