फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चंधासी जा रहा चोरी का कोयला लदा टीपर ग्रामीणों ने पकड़ा

चंधासी जा रहा चोरी का कोयला लदा टीपर ग्रामीणों ने पकड़ा

Thu, 22 Jun 2017 10:35 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
चंधासी जा रहा चोरी का कोयला लदा टीपर ग्रामीणों ने पकड़ा

विज्ञापन
अनपरा। अनपरा परिक्षेत्र में बुुधवार की रात ग्रामीणों ने कोयले की तस्करी पकड़ी। बांसी क्षेत्र में सुनसान इलाके में बनाए गए कथित कोयला डिपो से चोरी का कोयला लेकर चंदासी जा रहे टिपर को रेहटा के ग्रामीणों ने पकड़ लिया। आरोप है कि पहले तो पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर ध्यान नहीं दिया लेकिन जब ग्रामीण हंगामे पर उतारू हुए तो मौके पर पहुंची। तब तक वाहन के चालक और खलासी वहां से भाग चुके थे। गुरुवार को मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो वाहन स्वामी और चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

कोयला चोरों का गढ़ माने जाने वाले ऊर्जांचल में 2009 में सीबीआई की रेड पड़ चुकी है। उस दौरान कई बड़े नामों के साथ ही पुलिस और आरपीएफ की संलिप्तता सामने आई थी। एक डायरी में कई सफेदपोशों के नाम सामने आए थे। बुधवार की रात रेहटा में चोरी का कोयला पकड़ाने से चार-पांच माह पूर्व वन विभाग ने 22 टन चोरी का कोयला लदा ट्रक सीज किया था। बीना परियोजना बैरियर और तीन-चार माह पूर्व एनसीएल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने चोरी का कोयला लदे तीन पिकअप को पकड़ा था। एसपी आरपी सिंह ने कहा कि वह खुद मामले की जांच करवाएंगे। जिस किसी पुलिसकर्मी का शह या थानेदार की उदासीनता पाई गई तो कड़ी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed