फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   512 houses could not be completed even in 11 years, the working organization withdrew money

11 साल में भी पूरे नहीं हो सके 512 आवास, कार्यदाई संस्था ने निकाल लिए पैसे

Thu, 09 Jun 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
512 houses could not be completed even in 11 years, the working organization withdrew money
गरीबों को आवास मुहैया कराने में उदासीनता और काम अधूरा छोड़कर पूरा पैसा निकालने वाली कार्यदाई संस्था पर कार्रवाई शुरू हो गई। उच्चाधिकारियों ने संस्था पर एफआईआर कराने का निर्देश दिया है। मामला घोरावल नगर पंचायत क्षेत्र का है। डूडा के पीओ ने एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में आईएनएसडीपी योजना के तहत घोरावल नगर पंचायत में 512 आवास बनने थे। इन आवासों को कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को वर्ष 2018 तक निर्माण कराकर लाभार्थियों को देना था। योजना के तहत नगर के हरिजन बस्ती में 80, मौर्या बस्ती में 96, नौगवां नंदलाल के पास 96 और कांशीराम कॉलोनी के पास 240 आवास बनना था। हरिजन बस्ती को छोड़कर कहीं भी आवास का निर्माण पूरा नहीं हुआ। इनमें 166 निर्माणाधीन हैं और 266 आवास बनकर तैयार हैं लेकिन फर्नीचर, फर्श, वायरिंग, पेयजल इत्यादि की व्यवस्था न होने से इसका वितरण लाभार्थियों में नहीं हो पा रहा है। अन्य सभी क्षेत्रों के आवास अधूरे हैं। डूडा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 14.31 करोड़ से आवास बनना था। कार्यदाई संस्था ने पूरा धन निकाल लिया है।
विज्ञापन

कई लोगों ने किया अवैध कब्जा
अधूरे आवासों में अवैध रूप से तमाम लोगों ने कब्जा कर लिया है। कुछ अधूरे आवासों में तो पशु रह रहे हैं। जो आवास बनकर तैयार हैं या अधूरे पड़े हैं उनमें से अधिकांश में अभी तक आधारभूत सुविधाओं को मुहैया नहीं कराया गया है। इस योजना का फार्म भरने वाले अभ्यर्थी अभी तक आवास मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा नगर पंचायत के ऐसे 82 अभ्यर्थी जो भूमिहीन हैं और जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का फायदा नहीं मिला है, वे नगर पंचायत में आवेदन पत्र देकर आवास मिलने का इंतजार कर रहे हैं। आवास पूर्ण न होने से उन्हें ये आवास नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास बांटने से विधायक ने कर दिया था इंकार
ढाई साल पहले नवंबर 2018 में 72 लाभार्थियों को आवास का प्रमाण पत्र देने के लिए घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या, तत्कालीन एसडीएम मनिकंडन ए. नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन लाभार्थियों की ओर से आवास अपूर्ण होने की शिकायत पर उन्होंने कार्यक्रम रद्द कर आवास बांटने से इनकार कर दिया था। इसके बाद विधायक एवं तत्कालीन एसडीएम ने गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए इन आवासों को पूर्ण कराने के बाद आवंटित करने का निर्देश दिया था। ढाई साल बीतने के बाद भी आज तक काम पूरा नहीं हो सका।
नपं को नहीं किया हैंडओवर
नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार का कहना है कि आईएचएसएसडीपी योजना के तहत घोरावल नगर पंचायत में 512 आवासों का निर्माण किया जाना है। इनमें से सिर्फ 80 आवास ही पूर्ण होकर आवंटित किया गया है। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को इन आवासों का निर्माण कराकर सन 2018 में ही नगर पंचायत को हैंडओवर करना था लेकिन अभी तक इन आवासों का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है।

कई बार पत्र लिखने के बाद भी कार्यदायी संस्था सीएनडीएस द्वारा अधूरे कामों को पूर्ण नहीं कराया जा रहा है। जबकि संस्था ने आवासों को पूर्ण कराने के लिए करीब 14 करोड़ रुपये निकाल चुकी है। काम पूर्ण न कराने वाली संस्था के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। - राजेश उपाध्याय, पीओ डूडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed