फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   507 groups got Rs 2.44 crore from the government

507 समूहों को शासन से मिले 2.44 करोड़ रुपये

Fri, 30 Jul 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
507 groups got Rs 2.44 crore from the government
सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ग्रामीण आजीविका से जुड़े स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड एवं सामुदायिक निवेश निधि का वितरण किया। इसके तहत जिले के 507 महिला समूहों को 2.44 करोड़ की धनराशि मिली है। इससे समूह की महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने में धन की कमी नहीं होगी और वे अपना कारोबार शुरू कर सकेंगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक एमजी रवि ने बताया कि जिले के बभनी ब्लॉक में संचालित 42, चतरा ब्लॉक के 39, चोपन के 17, दुद्धी के नौ, घोरावल के 86, करमा के आठ, म्योरपुर के 56, नगवां के 19 और राबर्ट्सगंज ब्लॉक के 54 स्वयं सहायता समूह हैं। सभी 330 महिला समूहों को 15-15 हजार रुपये की दर से 49.50 लाख रुपये रिवॉल्विंग फंड जारी किया गया है। इसी तरह राबर्ट्सगंज, करमा, घोरावल और चतरा ब्लॉक में संचालित 177 समूहों में सामुदायिक निवेश निधि का वितरण किया गया है। 1.10 लाख की दर से सभी समूहों को एक करोड़ 94 लाख 70 हजार रुपये वितरित किए गए हैं। इस तरह से शासन स्तर से जिले में संचालित कुल 507 स्वयं सहायता समूहों को आरएफ एवं सीआईएफ की धनराशि दो करोड़ 44 लाख 20 हजार रुपये वितरित की गई। जिला प्रबंधक ने बताया कि जिले के 10 ब्लॉक में गठित 40 कलस्टर से जुड़कर 4493 महिलाओं ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed