फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   5.29 crore spent on Dadar-Rampurwa road

दादर-रामपुरवा मार्ग पर 5.29 करोड़ खर्च

Wed, 09 Feb 2022 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
5.29 crore spent on Dadar-Rampurwa road
गांव जोड़ो मुहिम के तहत एनसीएल 180 किलोमीटर सड़क का निर्माण करा चुकी है। दादर-रमपुरवा सड़क निर्माण पर पांच करोड़ 29 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसका निर्माण अंतिम पड़ाव में है। क्षेत्र में छह साल से चल रही एनसीएल की गांव जोड़ो मुहिम से ग्रामीणों की राह आसान हुई है।
विज्ञापन

एनसीएल के प्रवक्ता राम विजय सिंह का कहना है कि एनसीएल ने गांव जोड़ो अभियान के तहत आसपास के क्षेत्र में बीते छह साल में 180 किलोमीटर से अधिक सड़कें बनवाई हैं। इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए एनसीएल अमलोरी सीएसआर के तहत रामपुरवा से बैगा टोला होते हुए दादर तक 6.5 किमी सड़क का निर्माण करा रहा है। ट्रांसफॉर्म सिंगरौली के तहत एनसीएल के अमलोरी क्षेत्र और जिला प्रशासन के बीच 6.5 किमी सड़क निर्माण के लिए 5.29 करोड़ रुपये का समझौता हुआ था । अनुबंध के अनुसार इसका निर्माण मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (एमपीपीआरडीए) द्वारा किया जा रहा है। जिसके मार्च 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है। एनसीएल की गांव जोड़ो मुहिम के तहत अमलोरी क्षेत्र ने पूर्व में चिनगी टोला से एनएच 75, खमहरिया से परसदेही, जरहा, कचनी से घसिया बस्ती रोड तथा वार्ड 25, वार्ड 26, वार्ड 28 में सड़कों का निर्माण भी करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed