फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   435 found corona infected, including CMO, two killed

सीएमओ सहित 435 मिले कोरोना संक्रमित, दो की हुई मौत्

Sat, 24 Apr 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
435 found corona infected, including CMO, two killed
सोनभद्र। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या फिलहाल कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित कुल 435 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि दो लोगों की मौत हो गई। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या कभी चार सौ तो कभी पांच सौ के आंकड़ों को पार कर रही है।
विज्ञापन

कोरोना बुलेटिन के अनुसार 435 नए केस मिलने से अब जिले अब तक के कुल संक्रमितों की संख्या 9771 हो गई है। वहीं 187 लोगों के स्वस्थ होने से अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या 6394 हो गई। इस तरह से सक्रिय मामले बढ़कर 3265 हो गई। मरने वालों की संख्या अब 112 हो चुकी है। जहां-जहां कोरोना के संक्रमित मिल रहे हैं वहां कांटेक्ट में आए लोगों की भी जांच हो रही है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार सीएमओ डॉ. नेम सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामकुंवर सहित कई स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मिले हैं। ज्यादातर लोग होम आइसोलेशन में हैं। कोविड-19 अस्पताल के आइसीयू वार्ड में आक्सीजन सपोर्ट वाले अब बेड ही नहीं है। कोई मरीज जब डिस्चार्ज होता है या फिर दूसरे वार्ड में ले जाया जाता है तब किसी गंभीर मरीज को वहां भर्ती किया जाता है। शुक्रवार को सबसे ज्यादा संक्रमित म्योरपुर ब्लाक क्षेत्र में 181 मिले। इसी तरह राबर्ट्सगंज ब्लाक क्षेत्र में 159, नगवां में 12, घोरावल में 22, दुद्धी में 18, चोपन में 20, चतरा में 16 और बभनी में सात मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed