फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   42 new towers will be installed, network problem will be overcome

बीएसएनएल लगवाएगा 42 नए टॉवर, दूर होगी नेटवर्क की समस्या

Thu, 06 Oct 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
42 new towers will be installed, network problem will be overcome
देश में 5जी सेवा भले ही शुरू हो गई है लेकिन प्रदेश के आखिरी छोर पर बसे सोनभद्र के तमाम लोग अब भी 2जी और 3जी मोबाइल नेटवर्क सेवा से दूर हैं। कारण की सुदूर इलाकों में वर्षों से चली आ रही नेटवर्क की समस्या अब तक दूर नहीं हो सकी है। इस नाते इलाके के लोगों को ऊंची पहाड़ी व पेड़ों पर चढ़कर नेटवर्क पकड़ाना पड़ता है। हाल ही में सुदूर इलाकों में 4जी टॉवर लगाने की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

629 ग्राम पंचायत वाले सोनभद्र जिले में करीब 1400 गांव हैं। इनमें से 60 से अधिक गांवों में नेटवर्क काम नहीं करता। अधिकांश गांव जुगैल, मांची, रामपुर बरकोनिया, नगवां, पिपरी और म्योरपुर के सुदूर इलाकों के हैं। जहां सीमावर्ती गांवों में नेटवर्क की व्यवस्था काफी खराब है। नेटवर्क के बगैर इन इलाकों मेें मोबाइल सेवा से लोग अभी तक पूरी तरह से नहीं जुड़ सके हैं।
विज्ञापन

जिन लोगों के पास मोबाइल है भी तो वे पेड़ या पहाड़ी की चोटी पर चढ़कर सिग्नल ढूंढते रहते हैं। ये गांव अभी 2जी और 3जी सेवा से नहीं जुड़ सके हैं। हालांकि बीएसएनएल की तरफ से जिले के सुदूर इलाकों में अब 4जी टॉवर लगाने की अनुमति मिली है। जिन स्थानों पर टॉवर लगाए जाने हैं, उसका सर्वेक्षण भी विभागीय अधिकारियों की तरफ से शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अभी 5जी सेवा शुरू करने की कोई सूचना नहीं है। सुदूर इलाकों में 42 स्थानों पर 4जी टॉवर लगाए जाने हैं जिसकी प्रक्रिया चल रही है। टॉवर लगाने का कार्य 500 दिनों में पूरा करने का निर्देश हैं। - धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसडीओ राबर्ट्सगंज, बीएसएनएल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed